BREAKING NEWS
KHABAR : कलेक्टर की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट.. <<     KHABAR : कचरा प्रबंधन में लापरवाही नहीं होगी.. <<     KHABAR : पेटलावद को मिली विकास कार्यों की सौगात,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : 15 जुलाई को राजस्थान के सभी निजी विद्यालय.. <<     NEWS : राजस्थान समान नागरिक संहिता विधेयक-2026 पर.. <<     BIG NEWS : नीमच शहर का स्कीम नं. 34 और अज्ञात बदमाश, जब.. <<     BIG REPORT : नीमच जिले में थमा मानसून का दौर, पिछले.. <<     KHABAR : मंदसौर में निजी पैथोलॉजी लैब सेंटरों का.. <<     KHABAR : नीमच में पालक संघ सौंपेगा ज्ञापन,.. <<     KHABAR : नीमच शहर में 14 जुलाई को पेयजल सप्लाई रहेगी.. <<     KHABAR : बोरी कांड पर उबाल, थाने के बाहर जनसैलाब,.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले में सूखे जैसे हालात, फसल नहीं.. <<     शिवपुरी में दुकानों के ताले तोड़कर चोरी करने.. <<     BIG REPORT : नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के तेवर.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में गो सम्मान आह्वान अभियान की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 12, 2024, 8:19 pm
KHABAR : जनजातिय बाहुल्‍य ग्राम कोज्‍या के भेरूलाल को मिली संत रविदास स्‍वरोजगार योजना से मदद, स्‍टेशनरी की दुकान संचालन कर बना आत्‍मनिर्भर, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। मप्र शासन व्‍दारा अनुसूचित जाति वर्ग के युवाओं को स्‍वरोजगार उपलब्‍ध कराने के लिए संचालित संत रविदास स्‍वरोजगार योजना से मिली आर्थिक मदद नीमच जिले के जावद विकासखण्‍ड के जनजातिय बाहुल्‍य ग्राम कोज्‍या निवासी भेरूलाल पिता प्रेमचंद रेगर को आत्‍मनिर्भर बनाने की दिशा में बडा कदम साबित हुई है। इस योजना का लाभ लेकर भेरूलाल ने अपनी स्‍वयं की स्‍टेशनरी की दुकान प्रारंभ कर, वहआर्थिक रूप से आत्‍मनिर्भर भी बन गया है। स्‍टेशनरी दुकान का सफलतापूर्वक संचालन कर भेरूलाल प्रतिमाह लगभग 12 हजार रूपये की आय प्राप्‍त कर रहा है।
नीमच जिले के सिंगोली तहसील के निवासी अनुसूचित जाति वर्ग के भेरूलाल को जब संत रविदास स्‍वरोजगार योजना का पता चला, तो उसने जिला अंत्‍यावसायी सहकारी विकास समिति कार्यालय नीमच जाकर स्‍टेशनरी की दुकान के लिए ऋण आवेदन प्रस्‍तुत किया। भेरूलाल को संत रविदास स्‍वरोजगार योजना के तहत भारतीय स्‍टेट बैंक शाखा सिंगोली से स्‍टेशनरी व्‍यवस्‍था के लिए एक लाख 60 हजार रूपये का ऋण मिला। इससे भेरूलाल ने स्‍टेशनरी की दुकान का कार्य प्रारंभ किया। उसका यह काम चल निकला और उसे प्रतिमाह 12 हजार रूपये की आमदनी होने लगी है। अब वह आर्थिक रूप से आत्‍मनिर्भर बन गया है। इस योजना से मिली मदद के लिए भेरूलाल, प्रदेश सरकार व मुख्‍यमंत्री डॉ.मोहन यादव को धन्‍यवाद दे रहा है। कि शासन की उक्‍त स्‍वरोजगार योजना की बदोलत उसे स्‍वंय का रोजगार मिल गया है और वह अपना और अपने परिवार का गुजर बसर अच्‍छे से कर पा रहा है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE