गुना। भारतीय जीवन बीमा निगम के केन्द्रीय कार्यालय के मिशन प्लांट ए लाईफ के अंतर्गत भारतीय जीवन बीमा निगम शाखा गुना के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा सम्प्रेक्षण गृह (विभाग) के सहयोग से पौधा रोपण किया गया। इस अवसर पर भारतीय जीवन बीमा निगम शाखा गुना के शाखा प्रबन्धक ज्ञानेन्द्र सिंह भादौरिया ने भारतीय जीवन बीमा निगम के द्वारा पौधे रोपण के लिये चलाये जा रहे। प्लांट ए लाईफ मिशन के बारे में बताया एवं उन्होनें बताया कि अधिक से अधिक पौधे लगाये जाने से हमारा पर्यावरण संतुलित रहेगा और मानव जीवन के लिये यह बहुत आवश्यक है। उन्होंने उपस्थित सभी को अधिक से अधिक पौधे लगाये जाने हेतु भी प्रोत्साहित किया। और बताया कि जिस प्रकार भारतीय जीवन बीमा निगम अपने पॉलिसी धारकों के साथ जीवन के साथ भी और जीवन के बाद भी हमेशा सहयोग देती है। उसी प्रकार हम अधिक से अधिक पौधे रोपित करें जिससे कि यह पौधे हमें जीवन के साथ एवं जीवन बाद भी पर्यावरण को शुद्ध बनाये रखें। इस अवसर पर बाल कल्याण समिति गुना की अध्यक्षा डॉ० निरू शर्मा, जिला कार्यक्रम अधिकारी आर०बी० गोयल, सहायक संचालक मनोज भारद्वाज, संप्रेक्षण गृह के अधीक्षक दिनश कुमार चंदेल, विधि सह परिवीक्षा अधिकारी आशीष रघुवंशी ने भारतीय जीवन बीमा निगम के इस पौधा रोपण कार्य के लिये धन्यवाद दिया एवं उन्होंने भी पौधे लगाये जाने को मानव प्राण के लिए बहुत जरूरी बताया। इस अवसर पर भारतीय जीवन बीमा निगम के प्रशासनिक अधिकारी प्रदीप फालके, सहायक शाखा प्रबन्धक बी०एल० मीना, विकास अधिकारी नरेन्द्र सिंह जाट, प्रदीप अग्रवाल शामिल रहे। सम्पूर्ण कार्यक्रम में सम्प्रेक्षण गृह विभाग के, मानसिंह चौहान हरिकृष्ण शर्मा, बाबूसिंह राजपूत यदुवीर जादौर और लोकेन्द्र सिंह शामिल रहे।