शाजापुर। जिले की काला पीपल तहसील के ग्राम मोहम्मदपुर में हरियाली महोत्सव के चलते पौधा रोपण किया गया। हरियाली है तो जीवन है और जीवन में चौन सुकून मिलता रहे बस इसी को ध्यान में रखा गया और धरती को हरियाली से आच्छादित करने का एक प्रयास किया गया। ग्राम के हायर सेकंडरी स्कूल में ष्एक पेड़ मां के नामष् के नारे ने लोगो में जोश का संचार किया और लोग पौधे रोपते रहे। इसी तरह ग्राम बाबचा के माध्यमिक विद्यालय में भी ग्राउंड को हरियाली से भर दिया। वर्तमान में ष्हरा भरा काला पीपलष् का नारा प्रत्येक जुबा पर हे और हर व्यक्ति पोधा रोपण की ओर अग्रसर दिखाई दे रहा हे।
इस अवसर पर सरपंच महोदया संतोषी रामेश्वर कलमोदिया और विधान सभा संयोजक गुरु के साथ ही कई नागरिक उपस्थित हुए और सामर्थ्य पोधा रोपण में भाग लिया।