BREAKING NEWS
KHABAR : कलेक्टर की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट.. <<     KHABAR : कचरा प्रबंधन में लापरवाही नहीं होगी.. <<     KHABAR : पेटलावद को मिली विकास कार्यों की सौगात,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : 15 जुलाई को राजस्थान के सभी निजी विद्यालय.. <<     NEWS : राजस्थान समान नागरिक संहिता विधेयक-2026 पर.. <<     BIG NEWS : नीमच शहर का स्कीम नं. 34 और अज्ञात बदमाश, जब.. <<     BIG REPORT : नीमच जिले में थमा मानसून का दौर, पिछले.. <<     KHABAR : मंदसौर में निजी पैथोलॉजी लैब सेंटरों का.. <<     KHABAR : नीमच में पालक संघ सौंपेगा ज्ञापन,.. <<     KHABAR : नीमच शहर में 14 जुलाई को पेयजल सप्लाई रहेगी.. <<     KHABAR : बोरी कांड पर उबाल, थाने के बाहर जनसैलाब,.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले में सूखे जैसे हालात, फसल नहीं.. <<     शिवपुरी में दुकानों के ताले तोड़कर चोरी करने.. <<     BIG REPORT : नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के तेवर.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में गो सम्मान आह्वान अभियान की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 13, 2024, 10:36 am
KHABAR : पीएम श्री एक्सीलेंस कॉलेज, कल इंदौर से गृहमंत्री अमित शाह करेंगे शुरुआत, शुभारंभ कार्यक्रम में अलग-अलग जिलों में शामिल होंगे ये मंत्री, पढे़ खबर

Share On:-

भोपाल। मध्य प्रदेश में कल 14 जुलाई को पीएम श्री एक्सीलेंस कॉलेज का शुभारंभ किया जाएगा। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह इंदौर के अटल बिहारी वाजपेयी सरकारी कला वाणिज्य महाविद्यालय से इसकी शुरुआत करेंगे। इस कार्यक्रम के शुभारंभ के लिए सरकार ने 32 मंत्रियों को अलग-अलग जिलों में तैनात किया है। बाकी के जिलों में स्थानीय जनप्रतिनिधि शामिल होंगे। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर दिया है।


प्रदेशके 55 जिलों के 55 शासकीय महाविद्यालयों को प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस के रूप में उन्नयित करते हुए उन्हें बहुसंकायी बनाने और स्नातकोत्तर कक्षाएं शुरू करने की स्वीकृति मिली है। देश के केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 14 जुलाई को इन महाविद्यालयों का शुभारंभ करेंगे।


एक्सीलेंस कॉलेजों की विशेषता
नई शिक्षा नीति के अनुरूप इनमें सभी कोर्स उपलब्ध होंगे। ये सभी कॉलेज सभी संसाधनों से युक्त होंगे। अभी मौजूद कॉलेजों को ही अपग्रेड कर नया दर्जा दिया जा रहा है। इन कॉलेजों में सुविधाएं भी बढ़ाई जा रही हैं। साथ ही जरूरत के मुताबिक आने वाले समय में शिक्षकों की नियुक्ति भी की जाएगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE