भोपाल। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज 13 जुलाई को श्योपुर जिले के विकासखण्ड मुख्यालय विजयपुर के प्रवास पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 13 जुलाई को शाम 5 बजे एयरपोर्ट ग्वालियर से हेलीकाप्टर से प्रस्थान कर शाम 5.25 बजे विजयपुर हेलीपेड पहुचेंगे तथा कैबीनेट मंत्री रामनिवास रावत के यहां आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके उपरांत शाम 6.15 बजे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव हेलीकाप्टर से ग्वालियर के लिए प्रस्थान करेंगे तथा शाम 6.40 बजे एयरपोर्ट ग्वालियर पहुंचेंगे। इसके पश्चात प्लेन से स्टेट हैंगर भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।