BREAKING NEWS
KHABAR : कलेक्टर की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट.. <<     KHABAR : कचरा प्रबंधन में लापरवाही नहीं होगी.. <<     KHABAR : पेटलावद को मिली विकास कार्यों की सौगात,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : 15 जुलाई को राजस्थान के सभी निजी विद्यालय.. <<     NEWS : राजस्थान समान नागरिक संहिता विधेयक-2026 पर.. <<     BIG NEWS : नीमच शहर का स्कीम नं. 34 और अज्ञात बदमाश, जब.. <<     BIG REPORT : नीमच जिले में थमा मानसून का दौर, पिछले.. <<     KHABAR : मंदसौर में निजी पैथोलॉजी लैब सेंटरों का.. <<     KHABAR : नीमच में पालक संघ सौंपेगा ज्ञापन,.. <<     KHABAR : नीमच शहर में 14 जुलाई को पेयजल सप्लाई रहेगी.. <<     KHABAR : बोरी कांड पर उबाल, थाने के बाहर जनसैलाब,.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले में सूखे जैसे हालात, फसल नहीं.. <<     शिवपुरी में दुकानों के ताले तोड़कर चोरी करने.. <<     BIG REPORT : नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के तेवर.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में गो सम्मान आह्वान अभियान की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 13, 2024, 12:45 pm
KHABAR : मंत्रालय सेवा अधिकारी कर्मचारी संघ भोपाल की मांग, सिंघल आयोग की रिपोर्ट कर्मचारी संगठनों को उपलब्ध कराएं, उनसे राय लें, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। सिंघल आयोग की रिपोर्ट को लेकर कर्मचारियों में कोतुहल है। वे जानना चाहते हैं कि सिंघल आयोग ने आखिर उनकी विसंगति को लेकर सरकार को क्या अनुशंसा की है। यही मांग मंत्रालय सेवा अधिकारी-कर्मचारी संघ ने उठाई है। संघ जल्द ही इस संबंध में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और मुख्य सचिव वीरा राणा को ज्ञापन सौंपेगा।


संघ के अध्यक्ष सुधीर नायक का कहना है कि अपनी रिपोर्ट में आयोग ने क्या अनुशंसाएं की हैं, ये कर्मचारियों को पता नहीं है। दरअसल, विसंगतियां बहुत हैं और कर्मचारी असमंजस में हैं कि उनकी विसंगति को आयोग ने तरजीह दी है या नहीं। क्योंकि आयोग ने कभी भी कर्मचारी संगठनों से मुलाकात नहीं की है। नायक ने कहा कि जिनकी समस्याओं का समाधान करना था, आयोग ने उनसे मिलना भी मुनासिब नहीं समझा। इसलिए रिपोर्ट सभी कर्मचारी संगठनों को उपलब्ध कराई जाए और उनसे राय ली जाए।


नायक ने कहा कि रिपोर्ट के आधार पर कर्मचारी सुझाव देंगे और उस आधार पर सरकार निर्णय ले। ताकि कर्मचारियों की सभी विसंगतियों का निराकरण हो जाए और फिर कोई नया आयोग गठित करने की जरूरत न पड़े। उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं किया तो विसंगतियों का निराकरण नहीं हो सकेगा और हर बार नया आयोग नई विसंगतियों को जन्म देता रहेगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE