BREAKING NEWS
KHABAR : कलेक्टर की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट.. <<     KHABAR : कचरा प्रबंधन में लापरवाही नहीं होगी.. <<     KHABAR : पेटलावद को मिली विकास कार्यों की सौगात,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : 15 जुलाई को राजस्थान के सभी निजी विद्यालय.. <<     NEWS : राजस्थान समान नागरिक संहिता विधेयक-2026 पर.. <<     BIG NEWS : नीमच शहर का स्कीम नं. 34 और अज्ञात बदमाश, जब.. <<     BIG REPORT : नीमच जिले में थमा मानसून का दौर, पिछले.. <<     KHABAR : मंदसौर में निजी पैथोलॉजी लैब सेंटरों का.. <<     KHABAR : नीमच में पालक संघ सौंपेगा ज्ञापन,.. <<     KHABAR : नीमच शहर में 14 जुलाई को पेयजल सप्लाई रहेगी.. <<     KHABAR : बोरी कांड पर उबाल, थाने के बाहर जनसैलाब,.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले में सूखे जैसे हालात, फसल नहीं.. <<     शिवपुरी में दुकानों के ताले तोड़कर चोरी करने.. <<     BIG REPORT : नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के तेवर.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में गो सम्मान आह्वान अभियान की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 13, 2024, 2:31 pm
KHABAR :राज्य कर्मचारी संघ ने केंद्रीय मंत्री को सौंपा ज्ञापन, एनपीएस के स्थान पर पुरानी पेंशन बहाल करने की उठाई मांग, पढे़ खबर

Share On:-

टीकमगढ़। मप्र राज्य कर्मचारी संघ ने शनिवार को अपनी समस्याओं को लेकर केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार से मुलाकात की। संघ के पदाधिकारियों ने अपनी मांगों के संबंध में पत्र सौंपा। उन्होंने कक्षा एक में प्रवेश के लिए बच्चों की आयु में शिथिलता की मांग की।


संघ के जिलाध्यक्ष विवेक खरे ने बताया कि कर्मचारियों की समस्याओं के निराकरण के लिए आज केंद्रीय मंत्री को ज्ञापन सौंपा गया है। पत्र के माध्यम से प्रदेश के कर्मचारियों को एनपीएस के स्थान पर पुरानी पेंशन बहाल किए जाने की मांग की गई।


इसके साथ ही आयुष विभाग में कार्यरत योग प्रशिक्षक और योग सहायक का मूल विभाग में संविलियन करने, प्रदेश के अध्यापक संवर्ग के शेष रहे शिक्षकों का नवीन शिक्षण संवर्ग में जल्द से जल्द संविलियन करने और टीकमगढ़ जिले के शिक्षकों, कर्मचारियों को सातवें वेतनमान का एरियर्स और अन्य भत्तों का भुगतान कराए जाने की मांग की गई। इसके अलावा छात्र हित में कक्षा एक में प्रवेश के लिए बच्चों की निर्धारित आयु सीमा में शिथिलता प्रदान करने की मांग भी की गई।


कई छात्र प्रवेश से हो जाएंगे वंचित
संघ के जिला मंत्री संजय कुमार जैन ने बताया कि मध्य प्रदेश शासन ने कक्षा एक में प्रवेश के लिए 1 अप्रैल 2024 को बच्चों की न्यूनतम 6 वर्ष की आयु निर्धारित की है। इस आदेश के कारण मई और जून माह में जन्म लेने वाले कई बच्चे शालाओं में प्रवेश से वंचित हो रहे हैं। इस कारण छात्र हित में न्यूनतम आयु सीमा में शिथिलता प्रदान करने की मांग की गई है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE