भोपाल। चार्टर्ड अकाउंटेंट्स फाइनल परीक्षा में भोपाल की जान्हवी पालीवाल के बेहतर प्रदर्शन पर शुक्रवार को सर्व ब्राह्मण कल्याण उत्थान समिति ने उनका सम्मान किया। समिति सदस्यों ने उनके घर पहुंचकर शॉल, श्रीफल और बुके देकर स्वागत किया। साथ ही उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उल्लेखनीय है कि चार्टर्ड अकाउंटेंट्स फाइनल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं के परिणाम गुरुवार, 11 जुलाई, 2024 को घोषित किए गए थे।
इस मौके पर जान्हवी ने कहा कि स्वर्गीय पिता कमल पालीवाल के संस्कार, प्रेरणा तथा दादी शकुंतला पालीवाल एवं मां ज्योति पालीवाल के आशीर्वाद और परिवार के सहयोग से यह सफलता हासिल की है। सम्मान कार्यक्रम में अनिल बाजपेयी, श्याम सुंदर शर्मा, सरोजनी दुबे, सुरसरि पटेल, साधना दुबे, श्रद्धा दुबे, माधुरी गौड़, नीलिमा दुबे ने उन्हें आशीर्वाद प्रदान किया।