BREAKING NEWS
KHABAR : कलेक्टर की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट.. <<     KHABAR : कचरा प्रबंधन में लापरवाही नहीं होगी.. <<     KHABAR : पेटलावद को मिली विकास कार्यों की सौगात,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : 15 जुलाई को राजस्थान के सभी निजी विद्यालय.. <<     NEWS : राजस्थान समान नागरिक संहिता विधेयक-2026 पर.. <<     BIG NEWS : नीमच शहर का स्कीम नं. 34 और अज्ञात बदमाश, जब.. <<     BIG REPORT : नीमच जिले में थमा मानसून का दौर, पिछले.. <<     KHABAR : मंदसौर में निजी पैथोलॉजी लैब सेंटरों का.. <<     KHABAR : नीमच में पालक संघ सौंपेगा ज्ञापन,.. <<     KHABAR : नीमच शहर में 14 जुलाई को पेयजल सप्लाई रहेगी.. <<     KHABAR : बोरी कांड पर उबाल, थाने के बाहर जनसैलाब,.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले में सूखे जैसे हालात, फसल नहीं.. <<     शिवपुरी में दुकानों के ताले तोड़कर चोरी करने.. <<     BIG REPORT : नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के तेवर.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में गो सम्मान आह्वान अभियान की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 13, 2024, 3:43 pm
KHABAR : एमपी में बनेगी आदिवासी बटालियन, मंत्री विजय शाह ने सीएम को भेजा प्रस्ताव, 3 जनजातियों को मिलेगा विशेष लाभ, पढे़ खबर

Share On:-

खंडवा। कैबिनेट मंत्री विजय शाह ने आदिवासी बटालियन बनाने की मांग की है. मंत्री ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हमने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को एक प्रस्ताव देने जा रहे हैं. जिसमें हमने मध्य प्रदेश में विलुप्त होती सहरिया, बैगा और भारिया जनजातीय को मुख्य धारा से जोड़ेंगे. हमने इसके लिए एक प्रस्ताव मुख्यमंत्री के सामने रखेंगे. प्रस्ताव में एक बटालियन बनाई जाए, जैसे सिख बटालियन बनी हुई है. जिसके माध्यम से विलुप्त होती जनजाति को रोजगार और मुख्य धारा में जोड़ा जाएगा।


कैबिनेट मंत्री विजय शाह ने कहा कि आने वाले समय में आदिवासी बटालियन बनाई जाएगी. जैसे अन्य बटालियन में बनी है. उन्होंने इस दौरान सिख बटालियन का भी जिक्र किए. उन्होने कहा कि वैसे ही आदिवासी बटालियन का गठन किया जाएगा. आदिवासियों की 46 जातियां हैं. उसमें से तीन जातियां सहरिया ,बैगा और भारिया ऐसी जनजातीय हैं, जो विलुप्त होती जा रही है. उसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 25 करोड़ रुपए दिया है. उसके लिए हम अलग से विस्तार से आपको बताएंगे कि हम उनके लिए क्या कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आदिवासियों की बटालियन बने, उसके लिए भी हमने प्रस्ताव मुख्यमंत्री को देने जा रहे हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE