खरगोन। भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री व खरगोन सांसद गजेंद्र सिंह पटेल ने शनिवार को 11 बजे आगामी कार्ययोजना के संबंध में प्रेस कॉन्फ्रेंस की।
उन्होंने कहा मुझे दूसरी बार और देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार जनता ने सेवा का मौका दिया है। प्रधानमंत्री जी का 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य है। इसलिए हर परिवार में खुशहाली पर काम करेंगे। पीएम आवास योजना व आयुष्मान कार्ड से वंचित लोगों को लाभ दिलाएंगे। गांव में रोड व स्वच्छ पेयजल पर फोकस रहेगा।
इस दौरान प्रदेश कार्यसमिति सदस्य परसराम चौहान, जिला महामंत्री राजेश माहेश्वरी, जिला मीडिया प्रभारी प्रकाश भावसार, मामराज सैनी, मोहन जायसवाल थे।
राहुल गांधी के बयान को बचकानी हरकत बताया
कांग्रेस के युवराज व लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी देश के बहुसंख्यक हिंदुओं को हिंसक बताने वाले बयान को बचकानी हरकत बताया। वे हिन्दुओं का लगातार अपमान कर देश में सांप्रदायिकता की राजनीति को बढ़ावा दे रहे हैं। इन कृत्यों के लिए उन्हें समूचे सनातन धर्मावलंबियों से माफी मांगना चाहिए।