रायसेन। सांची मार्ग स्थित तहसील कार्यालय के सामने शनिवार दोपहर को गो सेवकों द्वारा चक्काजाम कर दिया। इस दौरान रोड के दोनों और वाहनों की कतार लग गई।
गोसेवकों ने प्रशासन से मांग की है कि सड़कों पर विचरण करने वाले गोवंश को सुरक्षित तरीके से गोशाला में छोड़ा जाए और गोवंश के लिए समुचित व्यवस्था गोशाला में की जाए। युवा अधिवक्ता गोपाल साहू ने बताया की गोशालाओं में अनियमितताओं की जांच की मांग भी की गई है।
सड़कों पर गोवंश की वजह से आए दिन हादसे हो रहे हैं। हमारी कलेक्टर से मांग है कि गोवंश को सुरक्षित रखने के लिए समुचित इंतजाम गोशाला में किए जाए। गो सेवकों ने कहा कि नगर पालिका प्रशासन द्वारा सड़कों से पशुओं को हटाने की कार्रवाई की जा रही है पर इन पशुओं को शहर से बाहर हलाली गोशाला ना ले जाकर शहर में ही स्थित श्री कृष्ण गोशाला में छोड़ जाए और यहां छोड़ने के बाद दोबारा से पशु रोड पर ना आए। गोशाला द्वारा ऐसी व्यवस्था की जाना चाहिए।
चक्काजाम के दौरान मौके पर पहुंचे एसडीम मुकेश सिंह, एसडीओपी प्रतिभा शर्मा, तहसीलदार हर्ष विक्रम,द्वारा चक्का जाम कर रहे युवाओं को समझाइए दी गई और उन्हें रोड से हटाया इसके बाद युवा तहसील कार्यालय में पहुंच गए और यहां भी धरना दिया। युवा कुछ गायों को भी तहसील कार्यालय में ही लेकर पहुंच गए थे।
हालांकि प्रशासनिक सहित नगरपालिका द्वारा सरकार के आदेश के बाद लगातार रोड़ से पशुओं को हटाने की कार्रवाई की जा रही है और पशुओं को गोशाला भी छोड़ा जा रहा है।