मंदसौर। प्रदेश के डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा मंदसौर जिले के दौरे पर आएंगे। उनका दौरा कार्यक्रम भी जारी कर दिया गया है। डिप्टी सीएम देवड़ा 13 जुलाई को शाम 4 बजे भोपाल से मंदसौर के लिए प्रस्थान करेंगे। वे व्हाया सीहोर, देवास, उज्जैन, नागदा, जावरा होते हुए रात 09 बजे मंदसौर आएंगे। रात्रि विश्राम के पश्चात 14 जुलाई को दोपहर 1 बजे मंदसौर में आयोजित प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शुभारंभ कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे। रात्रि विश्राम भी मंदसौर में ही करेंगे।