कुकडेश्वर। नगर परिषद ने दाता के मार में आने जाने वाले मार्ग को मुरम डालकर दुरुस्त किया है। नगर परिषद कुकडेश्वर ने परिषद में निर्णय प्रस्ताव भी ले लिया है कि खेतों के रास्तों पर मुरम डालकर उसे आवागमन योग्य बनाया जाए। इसमें कुकडेश्वर का बायपास भी आ गया जिस पर दाता का मार्ग सबसे ज्यादा खराब है। यानी किसानों को जहां बरसात में आने जाने में दिक्कत हो रही थी। परेशानी लेकर सभी किसान नगर पटेल राजेंद्र पटेल के पास पहुंचे। पटेल ने सभी किसानों की ओर से खेतों पर आने-जाने के रास्ते की मांग की थी। इनकी मांग पर मुरम डालने का कार्य होने से अन्नदाताओं में खुशी की लहर है। कलेक्टर, नगर परिषद अध्यक्ष सहित अन्य को धन्यवाद दिया है।