BREAKING NEWS
KHABAR : कलेक्टर की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट.. <<     KHABAR : कचरा प्रबंधन में लापरवाही नहीं होगी.. <<     KHABAR : पेटलावद को मिली विकास कार्यों की सौगात,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : 15 जुलाई को राजस्थान के सभी निजी विद्यालय.. <<     NEWS : राजस्थान समान नागरिक संहिता विधेयक-2026 पर.. <<     BIG NEWS : नीमच शहर का स्कीम नं. 34 और अज्ञात बदमाश, जब.. <<     BIG REPORT : नीमच जिले में थमा मानसून का दौर, पिछले.. <<     KHABAR : मंदसौर में निजी पैथोलॉजी लैब सेंटरों का.. <<     KHABAR : नीमच में पालक संघ सौंपेगा ज्ञापन,.. <<     KHABAR : नीमच शहर में 14 जुलाई को पेयजल सप्लाई रहेगी.. <<     KHABAR : बोरी कांड पर उबाल, थाने के बाहर जनसैलाब,.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले में सूखे जैसे हालात, फसल नहीं.. <<     शिवपुरी में दुकानों के ताले तोड़कर चोरी करने.. <<     BIG REPORT : नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के तेवर.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में गो सम्मान आह्वान अभियान की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 13, 2024, 5:25 pm
KHABAR : विधानसभा अध्यक्ष तोमर ने यशोदा मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल का किया शुभारंभ, पूरा हॉस्पीटल एयरकंडीशन होगा, पढे़ खबर

Share On:-

मुरैना। विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर ने शनिवार को यशोदा मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल का शुभारंभ किया। यह हॉस्पीटल ए.बी. रोड़ कमिश्नर कार्यालय के सामने सीता आइस कोल्ड स्टोरेज के बगल से स्थित आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा। शुभारंभ अवसर पर सांसद शिवमंगल सिंह तोमर, सबलगढ़ विधायक सरला रावत, अम्बाह विधायक देवेन्द्र सखवार, जिला पंचायत की अध्यक्षता आरती गुर्जर, भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. योगेशपाल गुप्ता, समाजसेवी रघुराज कंषाना सहित गणमान्य नागरिक एवं डॉ. श्वेता-डॉ. राघवेन्द्र यादव, पूजा-डॉ. विकास शर्मा, सपना-डॉ. राकेश शर्मा, सरिता-डॉ. ब्रजेश कटारे, डॉ. आकांक्षा-डॉ. अनुराग तोमर, डॉ. प्रियंका-डॉ. केपीएस तोमर, हरीशंकर शर्मा एडवोकेट सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे। 


विदित है कि मुरैना में सर्वसुविधायुक्त यशोदा मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल बनकर तैयार हुआ है, इसमें 24 घण्टे इमरजेंसी सेवा, नेत्र ओ.पी.डी, सर्जरी, एक्सीडेंटल, ट्रामा सेंटर, आई.सी.यू., एन.आई.सी.यू., डेन्टल ओ.पी.डी, सर्जरी, वेंटिलेटर, जनरल वार्ड, ए.बी.जी. टेस्ट, हार्ट की  जांच, मातृ एवं शिशु देखभाल, नॉर्मल, ऑपरेशन द्वारा डिलीवरी, पैथोलॉजी सहित सभी प्रकार की सर्जरी की सुविधाएं मौजूद है।  


डॉक्टरों ने बताया कि वर्तमान में जिला व शहर से बड़ी संख्या में लोगों को गुणवत्तापूर्ण इलाज के लिए काफी दूरी तय करके बड़े शहरों में जाना पड़ता है। अब यशोदा मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल की स्थापना के माध्यम से हमारा उद्देश्य उन्नत स्वास्थ्य देखभाल और रोगी देखभाल के बीच अंतर को पाटना है, जो हमेशा हमारी ताकत रही है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE