पिपलिया मंडी। नगर की सर्वसाधारण आम जनता को सूचित किया जाता है कि वर्तमान में अवर्षा के कारण जल संकट गहरा गया है। साथ ही निकाय के पेयजल स्रोतों में भी लगातार जलस्तर गिर रहा है, जलप्रदाय कर्मचारियों द्वारा प्रतिदिन अथक प्रयास किया जा रहे हैं, किंतु बरसात की लंबी खेप के कारण नगर परिषद द्वारा पेयजल व्यवस्था को निरंतर यथावत रखा जाना संभव नहीं है। ऐसी स्थिति में नगर परिषद द्वारा कल दिनांक 14/07/2024 से नगर में 2 दिन के स्थान पर 3 दिन छोड़कर आम जनता को पेयजल प्रदान किया जाएगा। नप अध्यक्ष इंदिरा सुनील देवरिय, उपाध्यक्ष भारतसिंह सोनगरा, सीएमओ प्रवीण सेन सहित पार्षदगणों ने आम जनता से धैर्य बनाए रखते हुए सहयोग प्रदान करने की अपील की है।