BREAKING NEWS
KHABAR : कलेक्टर की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट.. <<     KHABAR : कचरा प्रबंधन में लापरवाही नहीं होगी.. <<     KHABAR : पेटलावद को मिली विकास कार्यों की सौगात,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : 15 जुलाई को राजस्थान के सभी निजी विद्यालय.. <<     NEWS : राजस्थान समान नागरिक संहिता विधेयक-2026 पर.. <<     BIG NEWS : नीमच शहर का स्कीम नं. 34 और अज्ञात बदमाश, जब.. <<     BIG REPORT : नीमच जिले में थमा मानसून का दौर, पिछले.. <<     KHABAR : मंदसौर में निजी पैथोलॉजी लैब सेंटरों का.. <<     KHABAR : नीमच में पालक संघ सौंपेगा ज्ञापन,.. <<     KHABAR : नीमच शहर में 14 जुलाई को पेयजल सप्लाई रहेगी.. <<     KHABAR : बोरी कांड पर उबाल, थाने के बाहर जनसैलाब,.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले में सूखे जैसे हालात, फसल नहीं.. <<     शिवपुरी में दुकानों के ताले तोड़कर चोरी करने.. <<     BIG REPORT : नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के तेवर.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में गो सम्मान आह्वान अभियान की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 13, 2024, 6:03 pm
BIG REPORT : डिप्टी सीएम बोले-कानून में बदलाव से त्वरित न्याय मिलेगा, बीजेपी ऑफिस में हुई दंड से न्याय संहिता की संगोष्ठी, रिटायर्ड जज ने जॉइन की पार्टी, पढे़ खबर

Share On:-

भोपाल। अंग्रेजों के कानून दंड संहिता को वर्ष 2019 से बदलने के लिए केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने काम शुरू किया, और 1 जुलाई 2024 से इसे लागू कर दिया गया। कानून में बदलाव से न्याय भी त्वरित मिलेगा और जनता का विश्वास भी बढ़ेगा। लोकसभा चुनाव में विपक्षी दलों ने झूठी कहानियां गढ़कर पीएम मोदी रोकने की बहुत कोशिश की, लेकिन नहीं रोक पाए।


ये बातें डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने शनिवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में कहीं। वे भारतीय जनता पार्टी विधि प्रकोष्ठ की दंड संहिता से न्याय संहिता की आभार संगोष्ठी को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर सेवानिवृत्त न्यायाधीश रोहित आर्या ने भाजपा जॉइन की है।


पुराने कानून से त्वरित न्याय नहीं मिल पाता था
राजेंद्र शुक्ल ने कहा- चाहे कश्मीर से धारा 370 को समाप्त करना हो या फिर अंग्रेजों के जमाने से चले आ रहे कानून को दंड संहिता से न्याय संहिता में बदलने का काम हो। पुराने कानून के चलते लोगों को त्वरित न्याय नहीं मिल पाता था, और विपक्ष में लंबे समय तक सत्ता में रहने के बावजूद राजनीतिक इच्छाशक्ति की कमी थी।


न्याय संहिता से जीवन में सुधार आना निश्चित है
सेवानिवृत न्यायमूर्ति रोहित आर्या ने दंड संहिता से न्याय संहिता की संगोष्ठी में कहा कि दंड संहिता को न्याय संहिता में बदलकर कोई छोटा नहीं बहुत बड़ा काम किया गया। इससे आने वाले समय में जीवन में सुधार आना निश्चित है क्योंकि अंग्रेजों के जमाने में जब कानून भारतीयों के ऊपर थोपे गए तो भारतीयों को दंड देने की भावना से दंड संहिता लागू की गई थी।


अब न्याय की भावना से न्याय संहिता में फेरबदल कर बदला गया है। आर्या ने कहा कि हमारी संस्कृति और अध्यात्म से अंग्रेज हिले हुए थे, इसलिए शिक्षा पर प्रहार करते हुए संस्कृत को धीरे-धीरे खत्म कर अंग्रेजी को बढ़ावा दिया गया।


गुलामी की प्रतीक थी भारतीय दंड संहिता- सबनानी
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी ने कहा कि भारतीय दंड संहिता गुलामी का प्रतीक थी। भाजपा प्रदेश कार्यालय मंत्री डॉ.राघवेंद्र शर्मा ने कहा- आज जो संविधान को हाथों में लेकर संविधान का कचरा कर रहे हैं।


उन्होंने संविधान का एक पन्ना भी नहीं पढ़ा होगा। संविधान हमारी आत्मा है इसलिए इसका हमेशा सम्मान किया जाना चाहिए। न्याय संहिता से सकारात्मक बदलाव आएगा।


रिटायर्ड जज आर्या ने ज्वाइन की बीजेपी
संगोष्ठी के दौरान सेवानिवृत्त न्यायाधीश रोहित आर्या ने कहा- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दंड संहिता को न्याय संहिता में बदलकर बहुत बड़ा कार्य किया है। कार्यक्रम के दौरान सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति रोहित आर्या ने पार्टी की रीति-नीति एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनोन्मुखी विकास कार्यों से प्रभावित होकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

पार्टी के प्रदेश कार्यालय मंत्री डॉ. राघवेंद्र शर्मा ने पार्टी का अंगवस्त्र पहनाकर उनका स्वागत किया। मंच पर भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष उषा अग्रवाल, भारतीय जनता पार्टी के विधि प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक मनोज द्विवेदी, एसएस उप्पल भी उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE