मनासा। आज दिनांक 13-7-24 को प्रातः 9 बजे से जैन सोश्यल ग्रुप के पदाधिकारियों ने स्थानीय पर्यावरण मित्र संस्था के सहयोग से सीड बॉल रोपने का कार्य किया।
स्थानीय नाकोड़ा रेस्टोरेंट से रामपुरा रोड़ के दोनों ओर के छोर पर लगभग 100 सीड बॉल रोपित की गयी। पर्यावरण मित्र संस्था जो कि जैन सोश्यल ग्रुप के अध्यक्ष आनन्द मानावत ही संचालित करते है उनके द्वारा एक नया कांसेप्ट इस बार इज़ाद किया गया। जिसके सार्थक परिणाम भी सामने आए है.३.उनकी संस्था द्वारा हजारों की संख्या में सीड बॉल बनाई गयी एक बॉल में विभिन्न प्रजाति के पाँच बीजों को रखा गया। अनुकूल मौसम आते ही उन सीड बॉल को मिट्टी में लगाया गया बारिश होते ही उक्त सीड बॉल से पौधे अंकुरित होकर निकल गए। इस अनूठे प्रकल्प के सार्थक परिणाम की स्थानीय जिलाधीश महोदय दिनेश जैन एवं पुलिस अधीक्षक महोदय अंकित जायसवाल ने भी स्वयं मौके पर उपस्थित होकर सीड बॉल निर्माण, रोपाई एवं अंकुरित पौधो को देखकर प्रसन्नता ज़ाहिर की एवं इस कार्य की सराहना की पर्यावरणीय गतिविधियों के अंतर्गत आयोजित उक्त कार्यक्रम में जैन सोश्यल ग्रुप ष्यूनिकष् के अध्यक्ष आंनद मानावत ,सचिव मनोज गाँधी, नितेश जैन गणेश जैन सहित ग्रुप के कई सदस्यों ने सहभागिता दर्ज की है।