BREAKING NEWS
KHABAR : कलेक्टर की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट.. <<     KHABAR : कचरा प्रबंधन में लापरवाही नहीं होगी.. <<     KHABAR : पेटलावद को मिली विकास कार्यों की सौगात,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : 15 जुलाई को राजस्थान के सभी निजी विद्यालय.. <<     NEWS : राजस्थान समान नागरिक संहिता विधेयक-2026 पर.. <<     BIG NEWS : नीमच शहर का स्कीम नं. 34 और अज्ञात बदमाश, जब.. <<     BIG REPORT : नीमच जिले में थमा मानसून का दौर, पिछले.. <<     KHABAR : मंदसौर में निजी पैथोलॉजी लैब सेंटरों का.. <<     KHABAR : नीमच में पालक संघ सौंपेगा ज्ञापन,.. <<     KHABAR : नीमच शहर में 14 जुलाई को पेयजल सप्लाई रहेगी.. <<     KHABAR : बोरी कांड पर उबाल, थाने के बाहर जनसैलाब,.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले में सूखे जैसे हालात, फसल नहीं.. <<     शिवपुरी में दुकानों के ताले तोड़कर चोरी करने.. <<     BIG REPORT : नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के तेवर.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में गो सम्मान आह्वान अभियान की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 13, 2024, 7:33 pm
NEWS : नगरपालिका निम्बाहेडा के नाम पर फर्जी पट्टे जारी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, पार्षद ने नगरपालिका कर्मी से मिलकर करीब 8 फर्जी पट्टे जारी करवाये, पढे़ रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। नगरपालिका में भुमि शााखा पर कार्य करने वाले कर्मी से मिलीभगत कर पालिका के पार्षद द्वारा नगरपालिका निम्बाहेडा के नाम पर फर्जी पट्टे जारी कर धोखाधड़ी करने के मामले में पुलिस ने दोंनो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।


पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि योगेन्द्रसिह नरूका पुत्र मानसिंह राजपुत आयु 42 वर्ष निवासी मु० सी. 10 वाटिका इन्फोटेक सिटी ग्राम ठिकरिया थाना बगरू जिला जयपुर द्वारा थाना कोतवाली निम्बाहेडा पर दिनांक 25 जनवरी 2022 को एक धोखाधड़ी का प्रकरण कोतवाली निम्बाहेड़ा थाने पर दर्ज कराया किंतु प्रकरण में आपसी राजीनामा हो जाने से प्रकरण में नतीजा एफआर देकर पत्रावली न्यायालय में पेश कर दी गई। तत्पश्चात प्रकरण में न्यायालय के आदेश पर वृताधिकारी निम्बाहेडा बद्रीलाल राव द्वारा किये जा रहे अनुसंधान में योगेन्द्रसिंह की बहिन दीपनेश कंवर के नाम पर नगरपालिका द्वारा जारी पट्टे की जानकारी प्राप्त करने पर उक्त पट्टा नगरपालिका पार्षद भानुप्रतापसिंह पुत्र दलपत सिंह निवासी इशकाबाद निम्बाहेड़ा द्वारा नगरपालिका में भुमि शााखा पर कार्य करने वाले संविदा कर्मी जावेद खान पुत्र मोहम्मद शफीक खां पठान मुसलमान उम्र 44 साल निवासी सामुदायीक भवन के सामने इशाकाबाद निम्बाहेड़ा द्वारा उक्त पट्टा फर्जी बनाना पाया जाने पर आरोपी जावेद खान व भानुप्रतापसिंह को गिरफतार कर आरोपियों से फर्जी पट्टे बरामद किये गये। प्रकरण में अनुसंधान जारी है। दोनों आरोपियों ने मिलीभगत कर अब तक करीब 8 फर्जी पट्टे जारी करवा दिए थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE