भोपाल। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज मध्य प्रदेश को बड़ी सौगात देंगे। प्रदेश के 55 जिलों में पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस का शुभारंभ करेंगे। इंदौर के अटल बिहारी वाजपेयी शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय में कार्यक्रम होगा। जिसमें मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव भी शामिल होंगे। 55 कॉलेजों को कुल 336 करोड़ रुपये के खर्च से बनाया जाएगा। प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में अधोसंरचना विकास, भवन विस्तार, लैब उपकरण, पुस्तकालय, खेल की सुविधाएं रहेंगी
प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में 1845 शैक्षणिक और 387 तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के पदों पर भर्ती होगी। ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन स्तर पर संस्कृत, बायो-टेक्नोलॉजी, कंप्यूटर साइंस जैसे नवीन विषय शामिल किये गए। एविएशन सेक्टर स्किल कांउसिल के माध्यम से 3 से 4 माह के 7 सर्टिफिकेट कोर्स संचालित होंगे। नई शिक्षा नीति के तहत पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस की शुरुआत हो रही है।
आज इंदौर बनाएगा एक और रिकॉर्ड
इंदौर में 24 घंटे में करीब 11 लाख पेड़ लगाए जाएंगे। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह एक पेड़ मां के नाम अभियान कार्यक्रम में शामिल होंगे। इंदौर की रेवती रेंज में पौधारोपण करेंगे। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव समेत कई वरिष्ठ मंत्री और प्रदेश पदाधिकारी शामिल होंगे।
सीएम के आज के कार्यक्रम
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ आज इंदौर में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
सुबह 10.45 बजे भोपाल से इंदौर रवाना होंगे।
दोपहर 12.10 बजे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की इंदौर विमानतल पर अगवानी करेंगे।
इंदौर में स्थानीय कार्यक्रम
एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण
विभिन्न कार्यक्रमों का उद्घाटन एवं शुभारंभ
प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस का उद्घाटन
मध्यप्रदेश हिंदी ग्रंथ अकादमी महाविद्यालय इंदौर के काउंटर का वर्चुअल उद्घाटन
भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ का शुभारंभ
विद्यार्थी बस सेवा का शुभारंभ
4.15 बजे गृहमंत्री शाह का इंदौर से प्रस्थान
मुख्यमंत्री 4.45 बजे जिला दमोह में आयोजित मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के अंर्तगत सामूहिक विवाह समारोह में इंदौर से वर्चुअली जुड़ेंगे।
शाम 5.15 बजे इंदौर से शाजापुर पहुंचकर स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
6.30 बजे शाजापुर से भोपाल आगमन।
रात 7.30 बजे कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में बीएस टीवी के कार्यक्रम कृष्ण पाथेय में शामिल।