पिपलियामंडी। आज दिनांक 13 जुलाई 2024 को शासन के निर्देशानुसार नगर परिषद पिपलियामंडी द्वारा एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत निकाय के ट्रेंचिंग ग्राउंड पर वृहद वृक्षारोपण किया गया, जिसमें लगभग 350 पौधों का पौधारोपण किया गया। इस कार्यक्रम में नगर परिषद पिपलिया मंडी के अध्यक्ष इंदिरा सुनील देवरिया, उपाध्यक्ष भारत सिंह सोनगरा, सभापति संगीता संजय धनोतिया एवं वंदना कमल तिवारी, विष्णुबाला कन्हैयालाल कराड़ा, पार्षद संतोष गोवर्धन योगी, बलराम सोलंकी, अध्यक्ष प्रतिनिधि सुनील देवरिया, पार्षद प्रतिनिधि कमल तिवारी, गोवर्धन योगी, मुकेश निडर, मुख्य नगर पालिका अधिकारी प्रवीण सेन, उपयंत्री राजेश उपाध्याय, महावीर जैन, सुनिल साहु, मुकेश राठौड़, निलेश मालवीय, अभिनव जैन, उशवंत दास बैरागी आदि निकाय के कर्मचारी उपस्थित रहे।