दतिया। मध्यप्रदेश के पूर्व गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने प्रेस कांफ्रेंस में उपचुनाव के परिणाम को लेकर कहा कि-मध्यप्रदेश और देश की जनता ने कांग्रेस को पूरी तरह नकार दिया है। मध्यप्रदेश में 29 की 29 सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज की है। काह कि- नरेंद्र मोदी पहले व्यक्ति हैं जिन्होंने एक परिवार के बाद लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली है।
नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि- मध्यप्रदेश एक विकसित राज्य की ओर अग्रसर है। हम हर मार्ग पर प्रगति कर आगे बड़ रहे हैं। गांव से लेकर शहर तक विकास कार्य जारी हैं। हर विभाग को पर्याप्त बजट स्वीकार हमारी मोहन यादव की नेतृत्व वाली सरकार ने की है। अब गरीब भी एयर एंबुलेंस की सुविधा का लाभ उठा पाएंगे। गांव गांव तक हमने नलों से जल पहुंचाया है। हमारा मध्यप्रदेश प्रगति पथ पर अग्रसर है।