उज्जैन। एक पेड़ माँ के नाम अभियान को लेकर उज्जैन के विक्रम विश्वविद्यालय परिसर के सेन्ट्रल लाइब्रेरी के पास खाली पड़ी जमीन पर रविवार को 11हजार पौधे लगाए गए। कार्यक्रम में सांसद अनिल फिरोजिया, संभागायुक्त संजय गुप्ता,महापौर मुकेश टटवाल दिगम्बर अखाड़े के महंत शिवदास त्यागी,महंत रंगनाथाचार्य महाराज, सहित कई सामाजिक संगठन ने हिस्सा लेकर कार्यक्रम के दौरान वृक्षारोपण किया।
इस अभियान के तहत विक्रम विश्वविद्यालय में सुबह 10रू00 बजे सांसद फिरोजिया ने पौधे लगाने के बाद दिव्यांगजनों को सशक्त करने के क्रम में ट्राइ साइकिल वितरित की। सांसद अनिल फिरोजिया ने कहा की पीएम और सीएम मोहन यादव के अभियान में हम सब भागीदार करते हुए अपने माँ के लिए पौधा रोपण कर रहे है , साधू संतो ने भी पौधे लगाए है। आने वाले भविष्य को देखते हुए सभी को पौधे लगाना चाहिए।