भोपाल। रविवार को पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस का शुभारंभ किया जा रहा है। हमीदिया कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में मंत्री कृष्णा गौर समेत अन्य जनप्रतिनधि शामिल हुए।
इस मौके पर मंत्री कृष्णा गौर ने द्वीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम शुरू किया। मुख्य आयोजन इंदौर के श्री अटल बिहारी वाजपेयी शासकीय कला एवं वाणिज्य कॉलेज में हो रहा है। यहां केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मौजूदगी में प्रदेश भर के 55 पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस का शुभारंभ किया जाएगा।
हर कॉलेज को 40 लाख दिए, 336 करोड़ होंगे खर्च
पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट, भवन विस्तार, लैब उपकरण, लाइब्रेरी, खेल सुविधा, फर्नीचर के लिए 336 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस को 40 लाख रुपए प्रति महाविद्यालय दिए जाकर कैंपस डेवलपमेंट की मंजूरी दी गई है।