मंदसौर। उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा द्वारा प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस मन्दसौर में एक पेड़ माँ के नाम अभियान अंतर्गत पौधारोपण किया गया। इस दौरान राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर, सुवासरा विधायक हरदीप सिंह डंग, मंदसौर विधायक विपिन जैन, जिला पंचायत अध्यक्ष दुर्गा विजय पाटीदार, नगर पालिका अध्यक्ष रमादेवी बंशीलाल गुर्जर, मन्दसौर पूर्व विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया, नानालाल अटोलिया, स्थानीय जनप्रतिनिधि, पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया एवं जिला पंचायत कुमार सत्यम उपस्थित थे।