मंदसौर। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास द्वारा बताया गया कि प्रधानमंत्री राष्ट्रय बाल पुरस्कार उन बच्चों को दिये जायेगें, जिन्होंने बहादुरी, खेलकूद, सामाजिक कार्य, विज्ञान एवं तकनीकी खेल, पर्यावरण, कला और संस्कृति के क्षेत्र में विलक्षण प्रतिभा का परिचय दिया हो। उक्त पुरस्कार हेतु ऑनलाईन आवेदन https://awards.gov.in पर 31 जुलाई 2024 तक कर सकते है। अधिक जानकारी के लिये महिला एवं बाल विकास विभाग में सम्पर्क कर सकते है।