BREAKING NEWS
KHABAR : कलेक्टर की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट.. <<     KHABAR : कचरा प्रबंधन में लापरवाही नहीं होगी.. <<     KHABAR : पेटलावद को मिली विकास कार्यों की सौगात,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : 15 जुलाई को राजस्थान के सभी निजी विद्यालय.. <<     NEWS : राजस्थान समान नागरिक संहिता विधेयक-2026 पर.. <<     BIG NEWS : नीमच शहर का स्कीम नं. 34 और अज्ञात बदमाश, जब.. <<     BIG REPORT : नीमच जिले में थमा मानसून का दौर, पिछले.. <<     KHABAR : मंदसौर में निजी पैथोलॉजी लैब सेंटरों का.. <<     KHABAR : नीमच में पालक संघ सौंपेगा ज्ञापन,.. <<     KHABAR : नीमच शहर में 14 जुलाई को पेयजल सप्लाई रहेगी.. <<     KHABAR : बोरी कांड पर उबाल, थाने के बाहर जनसैलाब,.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले में सूखे जैसे हालात, फसल नहीं.. <<     शिवपुरी में दुकानों के ताले तोड़कर चोरी करने.. <<     BIG REPORT : नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के तेवर.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में गो सम्मान आह्वान अभियान की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 15, 2024, 10:09 am
BIG NEWS : प्रदेश में एक्टिव हुए बारिश के 3 सिस्टम, इंदौर, उज्जैन समेत इन जिलों में मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, अब इतने दिन नही गिरेगा नीमच, मंदसौर में पानी, पढे़ खबर

Share On:-

भोपाल। मध्य प्रदेश में पिछले कई दिनों से लगातार तेज बारिश का दौर जारी है। बारिश के वजह से नदी नाले उफान पर है। इसके अलावा कई जगह बाढ़ की भी स्थिति देखी जा रही है। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में इस समय बारिश की तीन सिस्टम एक्टिव है, जिसकी वजह से तेज बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने आज राजधानी इंदौर, उज्जैन, धार सहित 12 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं भोपाल, जबलपुर, ग्वालियर समेत प्रदेश के अन्य जिलों में हल्की बारिश, गरज-चमक या आंधी चलने का अनुमान लगाया गया है। 


इन जिलों में अलर्ट
मौसम विभाग के मुताबिक आज यानी की 15 जुलाई को प्रदेश के 12 जिलों में भारी बारिश की संभावना है। इसमें उज्जैन, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, धार, इंदौर, छिंदवाड़ा बालाघाट और पांढुर्ना हैं। प्रदेश के बाकी के जिलों में मौसम विभाग ने रुक-रुक कर बारिश का अलर्ट जारी किया है। 


बारिश के 3 स्ट्रांग सिस्टम एक्टिव
मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में 3 सिस्टम एक्टिव हैं। इसमें ट्रफ, वेस्टर्न डिस्टरबेंस और साइक्लोनिक सर्कुलेशन का स्ट्रांग सिस्टम एक्टिव है, जिसकी वजह से प्रदेश भर में गरज चमक की स्थिति बनी हुई है, इसकी वजह से प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश का दौर भी जारी है। 


पिछले 24 घंटे की बात करें तो राजधानी भोपाल सीधी, सागर, खरगोन, टीकमगढ़, बालाघाट, बैतूल, उमरिया, शाजापुर, छिंदवाड़ा सहित कई जिलों में तेज बारिश का दौर चलता रहा।  जिसकी वजह से कई जगहों पर जलभराव की भी स्थिति बनी रही। 


 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE