खरगोन। जिला मुख्यालय में स्थित पीजी कॉलेज को रविवार प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस कॉलेज का तमगा मिलने के साथ ही विद्यार्थियों को आवाजाही के लिए बस सौगात भी मिली।
प्रदेश के 54 कॉलेजों के साथ मुख्यालय की पीएम एक्सीलेंस कॉलेज का शुभारंभ केंद्रिय गृहमंत्री अमित शाह ने ऑनलाईन कि, कार्यक्रम का सीधा प्रसारण कॉलेज सभागार में हुआ। यहां आयोजित समारोह के दौरान विधायक बालकृष्ण पाटीदार, कलेक्टर कर्मवीर शर्मा ने कॉलेज प्राचार्य शैल जोशी, प्राध्यापको, जनभागीदारी समिति सदस्यों की उपस्थिति में पीएम कॉलेज का शुभारंभ किया। समारोह के दौरान विधायक ने कहा कि विद्यार्थियों को आज की आवश्यकता को देखकर प्रदेश सरकार ने सीएम राईज सहित पीएम राइज कॉलेज की सौगात दी है।
पीजी कॉलेज का उन्नयन होने के बाद यहां पाठ्यक्रमों में कई बदलाव हुए है तो वही कई आधुनिक सुविधाएं भी मिलेगी। शहर के विद्यार्थियों को लाने. ले जाने के लिए बस की शुरुआत भी की गई है। फिलहाल एक बस शुरु हुई है, जिसका रुट तय किया गया है। आगामी दिनों में मांग बढऩे पर ओर भी बस शुरु कि जा सकेगी। इसका संचालन जनभागीदारी समिति करेगी।