भोपाल। मध्यप्रदेश में इस शिक्षा सत्र से कक्षा 9वीं में गणित विषय को लेकर बेसिक और स्टैंडर्ड के दो विकल्प छात्र छात्राओं को मिलेंगे। माध्यमिक शिक्षा मंडल ने सत्र 2024-25 के 09वीं से 12वीं तक के प्रश्नपत्र का पैटर्न व अंक योजना जारी की है।
अंक योजना के अनुसार सैद्धांतिक प्रश्नपत्र 75 और प्रोजेक्ट 25 अंकों का होगा। 30 प्रश्न वस्तुनिष्ठ होंगे, इसके अलावा दो अंक, तीन अंक और चार अंक के प्रश्न भी होंगे। माध्यमिक शिक्षा मंडल ने दसवीं कक्षा में पहुंचने पर छात्र-छात्राओं को मैथ्स बेसिक और स्टैंडर्ड की अच्छी जानकारी के लिए फैसला लिया गया है।