BREAKING NEWS
KHABAR : कलेक्टर की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट.. <<     KHABAR : कचरा प्रबंधन में लापरवाही नहीं होगी.. <<     KHABAR : पेटलावद को मिली विकास कार्यों की सौगात,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : 15 जुलाई को राजस्थान के सभी निजी विद्यालय.. <<     NEWS : राजस्थान समान नागरिक संहिता विधेयक-2026 पर.. <<     BIG NEWS : नीमच शहर का स्कीम नं. 34 और अज्ञात बदमाश, जब.. <<     BIG REPORT : नीमच जिले में थमा मानसून का दौर, पिछले.. <<     KHABAR : मंदसौर में निजी पैथोलॉजी लैब सेंटरों का.. <<     KHABAR : नीमच में पालक संघ सौंपेगा ज्ञापन,.. <<     KHABAR : नीमच शहर में 14 जुलाई को पेयजल सप्लाई रहेगी.. <<     KHABAR : बोरी कांड पर उबाल, थाने के बाहर जनसैलाब,.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले में सूखे जैसे हालात, फसल नहीं.. <<     शिवपुरी में दुकानों के ताले तोड़कर चोरी करने.. <<     BIG REPORT : नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के तेवर.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में गो सम्मान आह्वान अभियान की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 15, 2024, 12:25 pm
BIG REPORT : बोर्ड परीक्षा की तैयारियों में जुटा शिक्षा विभाग, कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों के लिए आज से लगेगी ऑनलाइन क्लासेस, पढे़ खबर

Share On:-

रतलाम। माध्यमिक शित्रा मंडल बोर्ड की कक्षा 10वीं की परीक्षा में अभी काफी समय है। इसके पहले शिक्षा विभाग अभी से ही रिजल्ट सुधार के कार्य में लग गया है। कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों के लिए 15जुलाई से ऑनलाइन क्लासेस की शुरूआत की जा रही है। विषय विशेषज्ञ विद्यार्थियों को मार्गदर्शन देंगे।


विगत दो शैक्षणिक सत्रों 2020-21 एवं 2021-22 में कोरोना काल में रतलाम जिले में तकनीकी उपयोग का नवाचार करते हुए ऑनलाइन क्लासेस का प्रसारण किया था, जिसे वर्ष 2022-23 में भी जारी रखा। ऑनलाइन क्लासेस गणित, अंग्रेजी, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान के लिए संचालित की जाएगी।


विषय विशेषज्ञ राजीव पंडित, केतन जोशी, कारुलाल जमडा, ऋषिराज चौहान, कमल सिंह राठौर, मधु भदौरिया, गिरीश इंदौरकर उक्त विषयों के महत्वपूर्ण टॉपिक्स का ऑनलाइन अध्यापन कराएंगे।


इस सत्र में ऑनलाइन प्रसारण की प्रमुख विशेषता यह है कि अध्यापन में स्मार्ट बोर्ड, इंटरएक्टिव पैनल का प्रयोग किया जाएगा। ऑनलाइन क्लासेस के संचालन एवं समन्वय कर्ता का दायित्व आरसी. मईडा प्राचार्य, पीएम श्री हाई स्कूल कनेरी एवं ऑपरेटर अंजली पंड्या को सौंपा है।


सप्ताह में 5 दिन लगेगी क्लासेस
ऑनलाइन क्लासेस सप्ताह में पांच दिन लगेगी। जिसका समय दोपहर 3.30 बजे से 4.30 बजे तक रहेगा। जिला शिक्षा अधिकारी केसी शर्मा ने जिले के समस्त शासकीय हाई स्कूल, हायर सेकंडरी विद्यालयों के प्राचार्यों एवं शिक्षकों से विद्यार्थियों तक इन ऑनलाइन क्लासेस के प्रसारण का लाभ पहुंचाने को कहा है। ऑनलाइन क्लासेस प्रसारण समग्र शिक्षा अभियान केंद्र रतलाम से वेबएक्स लिंक के माध्यम से किया जाएगा। जो प्रतिदिन प्रिंसिपलों के वाट्सएप ग्रुप पर शेयर की जाएगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE