BREAKING NEWS
KHABAR : कलेक्टर की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट.. <<     KHABAR : कचरा प्रबंधन में लापरवाही नहीं होगी.. <<     KHABAR : पेटलावद को मिली विकास कार्यों की सौगात,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : 15 जुलाई को राजस्थान के सभी निजी विद्यालय.. <<     NEWS : राजस्थान समान नागरिक संहिता विधेयक-2026 पर.. <<     BIG NEWS : नीमच शहर का स्कीम नं. 34 और अज्ञात बदमाश, जब.. <<     BIG REPORT : नीमच जिले में थमा मानसून का दौर, पिछले.. <<     KHABAR : मंदसौर में निजी पैथोलॉजी लैब सेंटरों का.. <<     KHABAR : नीमच में पालक संघ सौंपेगा ज्ञापन,.. <<     KHABAR : नीमच शहर में 14 जुलाई को पेयजल सप्लाई रहेगी.. <<     KHABAR : बोरी कांड पर उबाल, थाने के बाहर जनसैलाब,.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले में सूखे जैसे हालात, फसल नहीं.. <<     शिवपुरी में दुकानों के ताले तोड़कर चोरी करने.. <<     BIG REPORT : नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के तेवर.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में गो सम्मान आह्वान अभियान की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 15, 2024, 12:38 pm
KHABAR : शहर की सामाजिक संस्था कृति की काव्‍य गोष्‍ठी में कवियों और साहित्‍यकारों ने बांधा समां, किशोर जेवरिया बोेले- अपने आंसुओं से कोई नहाये कब तक, तन्‍हाइयों में रात कोई बिताए कब तक, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। अपने आंसुओं से कोई नहाये कब तक, तन्‍हाइयों में रात कोई बिताए कब तक.. जैसी दिल को छू लेने वाली काव्‍य रचना ने काव्‍य गोष्‍ठी में मौजूद हर व्‍यक्ति को काव्‍य एवं साहित्‍य में रमने पर मजबूर कर दिया। यह रचना कृति परिवार के वरिष्‍ठ सदस्‍य किशोर जेवरिया ने सुनाई। इसके  अन्‍य कवियों ने भी एक से बढ़कर एक रचना का पाठ कर श्रोताओं को मंत्रमुग्‍ध कर दिया। मौका था शहर की साहित्यिक, सांस्‍कृतिक एवं सामाजिक संस्‍था कृति की काव्‍य गोष्‍ठी का।
शहर के विकास नगर स्थित दुर्गा माता मंदिर (दुर्गा वाटिका) में 14 जुलाई रविवार को रात करीब 8 बजे कृति की काव्‍य गोष्‍ठी का आयोजन किया गया। काव्‍य गोष्‍ठी की शुरुआत मां सरस्‍वती के चित्र पर माल्‍यार्पण व दीप प्रज्‍जवलन के साथ हुई। कृति अध्‍यक्ष इंजीनियर बाबूलाल गौड़ ने स्‍वागत भाषण देते हुए संस्‍था कृति के कार्यों पर विस्‍तार से प्रकाश डाला। इसके बाद कृति के वरिष्‍ठ सदस्‍य जेवरिया ने रचना अपने आंसुओं से कोई नहाये कब तक, तन्‍हाइयों में रात कोई बिताए कब तक, मुक्‍त न हुए तो बगावत पर उतर आएंगे, इन कैदियों को बंदी बनाएगा कब तक.. का पाठ किया और खबू दाद बटोरी। कृति की काव्‍य गोठी में रेणुका व्‍यास ने नौ रूपों में पांव पखारू.., रविशंकर वर्मा ने जीवन एक कला है.., प्रियंका कविश्‍वर ने वह सुलाती है.., मोहम्‍मद शाह अदीब ने बेटियां अगर पढ़ जाएं.., सलीम भाई ने सफीना टूट जाता है.., डॉ माधुरी चौरसिया ने कॉलोनी की कला.., सीपी उपाध्‍याय ने प्रार्थनाएं, पूजाएं, इबादतें बदल जाती है.., भेरूलाल सोनी ने वक्‍त की पाबंदी.., कैलाश सेन ने ना दो आवाज शहर के रेडियो से.. एवं कीर्ति कुमार चौधरी ने सांप सीढ़ी.. आदि काव्‍य व साहित्यिक रचनाएं सुनाई।
इस दौरान प्रकाश भट्ट, रघुनंदन पाराशर, डॉ माधुरी चौरसिया, गणेश खंडेलवाल, ओमप्रकाश चौधरी, कैलाश बाहेती, डॉ पृथ्‍वी सिंह वर्मा, आशा सांभर, डॉ जीवन कौशिक, अनिल चौरसिया, भगत वर्मा, डॉ राकेश वर्मा, जितेंद्र सोनी, वीरेंद्र सोनी, राजमल व्‍यास, पुरुषोत्‍तम शर्मा सहित अन्‍य काव्‍य प्रेमी व विकास नगर वासी विशेष रूप से मौजूद रहे। काव्‍य गोष्‍ठी का संचालक कीर्ति कुमार चौधरी ने किया एवं अंत में आभार कृति के सचिव महेंद्र त्रिवेदी ने माना।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE