भोपाल। उप-मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल के निवास कार्यालय में विशेष सहायक चंद्रप्रताप गोहल सहित पर्यावरणविद् उमाशंकर तिवारी और निजी पदस्थापना में पदस्थ अधिकारियों कर्मचारियों ने पौधारोपण किया। लगभग 40 पौधे रोपे गये। वन विभाग के अधिकारियों सहित रेंजर योगेश चौहान ने पौधारोपण कार्यक्रम के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की।