आगर मालवा। जिला मुख्यालय के इंदौर कोटा राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित जैन मंदिर से पशुपतिनाथ मंदिर तक सड़क चौड़ीकरण के लिए सोमवार को रहवासियों ने नगर पालिका अध्यक्ष को ज्ञापन दिया है। ज्ञापन में बताया की इस मार्ग पर सागर गार्डन, अग्रसेन वाटिका और श्री कृष्ण वाटिका जैसे ही अन्य स्थल है, जहां मांगलिक कार्यक्रम के दौरान जाम की स्थिति बन जाती है। जिससे रहवासियों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
नगर पालिका अध्यक्ष निलेश जैन पटेल ने बताया कि शासन की कायाकल्प योजना के तहत 13 मीटर चौड़ी इस सड़क को बनाया जाना है जिसके बिचन्मे 1 मीटर चौड़ा डिवाइडर भी बनेगा, जिसकी लागत करीब एक करोड चार लाख रुपए है, यहां कुल 15 अतिक्रमण है जिस कारण सड़क नहीं बन पा रही है, जबकि 12 मार्च 2024 को निर्माण एजेंसी कृष्णा कंस्ट्रक्शन एंड सप्लायर आगर को वर्क ऑर्डर दिया जा चुका है। जल्द ही अतिक्रमण करने वालों से चर्चा करेंगे और अनुरोध करेंगे की वे स्वयं उसे हटालें और एक अच्छा संदेश दें।