खनियांधाना। इन दिनों खनियांधाना सहित आसपास के रसोई गैस सिलिंडर के लिए उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खनियांधाना शिवपुरी जिले की सबसे बड़ी जनपद पंचायत है जिसके अंदर में 101 ग्राम पंचायत आती हैं और 500 सौ से अधिक गांव आते है सबसे बड़ी बात है सर्वाधिक संख्या होने के बावजूद भी मात्र एक गैस एजेंसी मां वैष्णो एजेंसी है। संचालक की मनमानी का शिकार 101 ग्राम पंचायत के 500 गांव के उपभोक्ताओं को उठाना उठाना पड़ता है। साथी किसानों को अपने खेतो में बुवाई करना आदि काम और उपभोक्ताओं को अपने जरूरी काम छोड़कर अल सुबह से ही गैस एजेंसी पर लम्बी लम्बी लाइनों में लगना पड़ रहा है।गौरतलब बात ये है कि एक दिन में महब 90 सिलेंडर ही बांटे जाते है और कई उपभोक्ता ऐसे भी है जो सुबह से लाइन में लगने के बाद भी बगैर सिलेंडर लिए बापस लौट जाते है। स्तिथि इतनी बिकट है कि बस स्टैंड से तहसील जाने बाला मार्ग पूर्ण रूप से बंद हो जाता है आपको बता दें कि एक रसोई गैस सिलेंडर की शासकीय कीमत 882 रुपए है पर एजेंसी संचालक द्वारा 885 रुपये लिए जाते हैं आप खुद सोच सकते हैं की एक रसोई गैस सिलेंडर पर 3 रुपये बचाये जा रहे है तो तो हजारों सिलेंडरों पर लाखों रुपए का मुनाफा कमाया जा रहा है प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत हितग्राहियों को निशुल्क गैस सिलेंडर वितरण करने के आदेश केंद्र सरकार ने दिए थे पर एजेंसी संचालक द्वारा इनहितग्राहियों से भी 1000 से 1500 रुपये वसूले हैं।