नीमच। इस बदलते मौसम में नीमच के अस्पतालों में मौसमी बीमारियों से पीड़ित रोगियों की भारी भीड़ लगी हुई है। विशेष रूप से पेट दर्द, दस्त, पेट से संक्रमित रोग, तेज बुखार और सर्दी जुकाम के मरीज बड़ी संख्या में अस्पतालों में देखें जा सकते है।
नीमच के जिला अस्पताल की ओपीडी में भी रोगियों की लंबी कतारें लगी हुई है। चिकित्सकों ने बताया कि दरअसल बरसात में फैलने वाली गंदगी की वजह से पेट संबंधित रोगी इस मौसम में अक्सर ज्यादा आते हैं। 80 प्रतिशत मरीज पेट संबंधित बीमारियों के कारण अस्पतालों में पहुंच रहे हैं। विशेष रूप से खानपान का ध्यान न रखने की वजह से लोग ज्यादा बीमार पड़ते हैं। चिकित्सकों ने जोर देकर मशवरा दिया कि इस मौसम में सफाई का बहुत अधिक ध्यान रखना आवश्यक है। साथ ही नागरिकों को खानपान के मामले में एहतियात रखना चाहिए। अन्यथा पेट संबंधित संक्रमण और उल्टी दस्त की बीमारी होने का खतरा बना रहता है। लोगों को खासकर इस मौसम में घर में बना हुआ खाना खाना चाहिए। बाहर रखी हुई, तली गली और खुले में पड़ा हुआ सलाद फ्रूट या अन्य चीज खाने से बचना चाहिए। आरओ या अंडरग्राउंड पानी का इस्तेमाल करे। बाहर का जूस पीने से भी बचे। सर्दी जुकाम होने की स्थिति में पानी की भांप लेने की सलाह भी डॉक्टरों ने दी।