BREAKING NEWS
REPORT : सीएम डॉ. मोहन यादव ने किया तिरंगा यात्रा.. <<     REPORT : अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर नीमच में होगा.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकली तिरंगा.. <<     महिदपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, बेकाबू.. <<     खनियांधाना में एल्डरमेन पार्षदों का शपथ.. <<     विश्व आदिवासी दिवस पर देवास में लोक संस्कृति.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले में दर्दनाक सड़क हादसा, भाई और.. <<     KHABAR : एमपी में एशियाई शेरों को बसाने की तैयारी,.. <<     KHABAR : श्रावण मास का दूसरा सोमवार, महाकाल मन्दिर.. <<     KHABAR : श्रावण-भादो मे महाकाल नगरी बनी शिवमय, उमड़.. <<     नीमच में घी की गुणवत्ता पर बड़ा एक्शन, खाद्य.. <<     NEWS : विश्व आदिवासी दिवस पर मीणा समाज विकास.. <<     KHABAR : देवास में विश्व आदिवासी दिवस पर निकली.. <<     शाजापुर जिले के खोकरा कला में देवनारायण.. <<     KHABAR : विकास की नई राह, 1.44 करोड़ की सड़क से बदली.. <<     करोड़ों रुपये के जमीन घोटाले के आरोप ... गांधी.. <<     डॉ. मनोज पंचोली की पदोन्नति पर भव्य स्वागत,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 21, 2024, 12:07 pm
NEWS : गांव धरोनिया चौकी पर तहसील अध्यक्ष प्रहलाद सिंह हरनावदा गजा की अध्यक्षता में बैठक संपन्न, पौधा रोप ली बड़ा करने की जिम्मेदारी, पढ़े विशाल श्रीवास्तव की खबर 

Share On:-

झालावाड़। जिले के तहसील पीड़ावा के गांव धरोनिया चौकी पर तहसील अध्यक्ष प्रहलाद सिंह हरनावदा गजा की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई। संघ के जिला प्रचार प्रमुख महेश मेहर ने बताया कि भारतीय किसान संघ द्वारा पौधारोपण किया गया। कार्यक्रम मैं चित्तौड़ प्रांत के प्रांत संगठन मंत्री परमानंद ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि पिडावा तहसील की 90 ग्राम समितियां के द्वारा 9000 पौधे लगाकर बड़ा करने की गारंटी 1 साल के लिए ली गई यह बहुत बड़ी उपलब्धि साबित होगा भारतीय किसान संघ के लिए
कोटा संभाग राजस्व प्रमुख मनोहर लाल दांगी ने कहां की वृक्षों में देवी देवताओं का वास होता है इन्हें काटने की बजाय इनकी पूजा और संरक्षण करना चाहिए उन्होंने कहा कि पौधारोपण अति आवश्यक है वरना पेड़ पौधों के अभाव का नुकसान हमें भी भुगतना होगा पेड़ पौधे लगाने व उनके संरक्षण से कई फायदे होते हैं इससे वनों का विकास होगा एवं अन्य जगह से इस क्षेत्र में वन्य जीवों के विस्थापन  में मदद मिलेगी।
जिला अध्यक्ष राधेश्याम गुर्जर ने झालावाड़ जिले में प्रत्येक ग्राम समिति के माध्यम से बड, पीपल ,नीम के पौधे लगाने का लक्ष्य लिया गया है एवं प्रकृति को हरा भरा होने के लाभ बताएं एवं आज की आवश्यकता पेड़ के लिए क्यों पड़ी इसके बारे में संबोधित किया
तह मंत्री गोपाल दांगी ने  कहा कि प्रत्येक ग्राम समिति में पौधे लगाकर ट्री गार्ड के साथ में लगाया जाएगा बड़ा करने की जिम्मेदारी कार्यकर्ता लेंगे।
जिला मंत्री कालूराम दांगी ने पिड़ावा तहसील के सह मंत्री रामबाबू पाटीदार का पिछले दिनों आकस्मिक निधन हो गया था उनकी स्मृति में पेड़ लगाकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इस मौके पर पूर्व जिला अध्यक्ष धन सिंह गुर्जर जिला सह मंत्री मनोहर सिंह चौहान रामनारायण डांगी पर्यावरण प्रमुख भगवान सिंह डाबला भोज सुनेल तहसील अध्यक्ष श्याम सिंह सोनगरा बकानी तहसील अध्यक्ष रामबाबू पाटीदार जिला उपाध्यक्ष रामचंद्र पाटीदार रायपुर तहसील अध्यक्ष रामगोपाल पाटीदार प्रहलाद सुथार बालाराम पाटीदार अर्जुन सिंह दौलतपुरा गिरिराज श्याम सुंदर दरबार सिंह प्रकाश सिंह जसवंत सिंह इस मौके पर सैकड़ो किस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE