नीमच। आज गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर नीमच में सिखवाल ब्राह्मण समाज द्वारा कनावटी में स्थित श्री श्रृंगेश्वर बालाजी धाम पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। सिखवाल समाज के अनुयायियों द्वारा प्रातः विधि विधान से गुरु पूजन किया गया। इसके बाद हवन हुआ। इसी कड़ी में मंदिर परिसर में सुंदर कांड का आयोजन होगा। दिनभर सिखवाल समाज के महिला और पुरुष भजन कीर्तन करेंगे। आरती और महाप्रसाद जी का आयोजन भी समाज जनों द्वारा रखा गया है। गुरु पूर्णिमा पर आयोजित महोत्सव में सिखवाल ब्राह्मण समाजजन उत्साह के साथ उपस्थित हुए।
बताते चलें कि श्री श्रृंगेश्वर बालाजी धाम पर सिखवाल समाज के आराध्य देव खेजड़ी वाले बाल भेरुजी की मूर्ति भी स्थापित है। सिखवाल समाज के अनुयाई श्री श्रृंगेश्वर महाराज के वंशज माने जाते हैं।