चित्तौड़गढ़। शहर के यति जी का उपासरा में रविवार को गुरु पूर्णिमा पर्व आस्था उल्लास पूर्वक मनाया गया। श्रद्धालुओं ने गुरु चरण पूजा और गुरु वंदन अभिनंदन कर गुरु पूर्णिमा मनाई यति जी का उपासरा में प्रख्यात ज्योतिषाचार्य पूज्य श्री विभूषित विनोद चंद जी यति गुरुदेव का बड़ी संख्या में गुरु भक्तों ने अभिनंदन किया। चित्तौड़गढ़ सहित सुदूरवर्ती क्षेत्रों से आए श्रद्धालुओं ने इस अवसर पर गुरु पूर्णिमा पर्व पर पारंपरिक आस्थापूर्वक गुरु की चरण पूजा करके अभिनंदन किया।
इस मौके पर विनोद चंद जी यदि गुरुदेव ने गुरु भक्तों को आशीर्वाद प्रदान किया। उन्होंने कहा कि गुरु आज्ञान के अंधकार से ज्ञान के प्रकाश की ओर ले जाते हुए शिष्य को सद्मार्ग की राह दिखाता है। उन्होंने कहा कि हम अपने गुरु की महिमा का बखान मात्र न करें, बल्कि गुरु के बताए मार्ग पर चलकर उनकी महिमा को धारण कर स्वयं भी महान बनें और गुरु कार्य मे पूर्ण श्रद्धा, समर्पण के साथ सदैव लगे रहें। यही सच्ची गुरुभक्ति है सचमुच गुरु की महिमा अपरम्पार है। जो बात दवा से होती नहीं वो बात दुआ से होती है। जब सच्चा गुरु मिल जाय तो बात ईश्वर से होती है।