चित्तौड़गढ़। प्रातः स्मरणीय जैन दिवाकर चौथमल जी म सा की जन्मतिथि प्रति माह की शुक्ल पक्ष की तेरस पर सभी जैन परिवारों द्वारा सामूहिक नवकार मंत्र जाप एवं जैन दिवाकर चालीसा का पाठ रविवार रात्रि स्थानीय खातर महल जैन स्थानक में सैकड़ो गुरु भक्त श्रावक एवं श्राविकाओ की सहभागिता से संपन्न हुआ। इस बार जाप के लाभार्थी डा इंद्रमल राजेश कुमार राकेश कुमार नितेश कुमार सेठिया रहे।
पूजनीय गुरुदेव मुनेंद्र, जैन दिवाकर करो आनंद के बाद जैन दिवाकर गुरु चालीसा तथा गुरु गुणगान स्तुति ष्नित्य उठ के सजन सत गुरु के चरण शीश झुकाना ,शुद्ध प्रेम की ज्योति जगाना ष्का स्मरण किया गया। गुरु वंदना के बाद जैन मांगलिक प्रदान की गई।
कार्यक्रम के पश्चात लाभार्थी सेठिया परिवार द्वारा प्रभावना का वितरण किया गया। सभा का संचालन श्री जैन दिवाकर संगठन के मंत्री सुधीर जैन ने किया।जाप के पश्चात नगीना मेहता ने गीतिका और सुनील सिप्पाणी ने सुमधुर गीत की प्रस्तुति दी। जाप में आने वाले प्रथम तीन श्रावक श्राविकाओं को ऋषभ सुराणा, सुरेश डांगी,बाबूलाल भड़कत्या ने पारितोषिक प्रदान किए।