चित्तौड़गढ़। सेवा केंद्र संचालिका राज योगिनी आशा दीदी ने कहा कि आज पूरे भारतवर्ष में गुरु पूर्णिमा मनाई जा रही है। सतगुरु आकर के हम बच्चों को 16 कला संपूर्ण बनाते हैं इसलिए सतगुरु पूर्णिमा मनाई जाती है। महाराष्ट्र से आये राजयोगिनी मीरा दीदी ने कहां हम सभी ज्ञान प्राप्त करने के लिए गुरु शरण जाते हैं , उन्होंने कहा कि गुरु तो अनेक है परंतु गुरु का भी गुरु सतगुरु वह परमपिता परमात्मा एक ही है जो हम सभी आत्माओं का माता-पिता है । बंधु सखा सब कुछ है जब हम सतगुरु को पहचान कर उनको याद करते हैं तो उनके द्वारा हमें रोज वरदानों की प्राप्ति होती है और यह वरदान हमें जीवन में आने वाली परिस्थितियों में मजबूत बनाते हैं। माउंट आबू से आये दत्ता भाई ने सभी को गुरु पूर्णिमा की बधाई देते हुए कहा हमे सदैव सतगुरु के महा वाक्यों का श्रवण करना है । कार्यक्रम में मीना दीदी, आशा दीदी , माधु दीदी उपस्थित थे। सभी का तिलक और साफा पहनकर सम्मान किया गया।