नयागांव। खेड़ापति हनुमान मंदिर जावद रोड नयागांव पर रविवार को गुरु पूर्णिमा के अवसर पर महंत श्री लक्ष्मण गिरीजी महाराज व इनके शिष्य श्रीरामगिरी जी महाराज ने गुरु पूजन किया। इस अवसर पर सैंकड़ों श्रद्धालु उपस्थित थे। पूजन के बाद दोपहर में भण्डारा प्रारम्भ हुआ। 12 गांवों के श्रद्धालुजनों के अलावा दिल्ली, हरियाणा छत्तीसगढ़, राजस्थान, मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों से आये शिष्यों ने प्रसादी ग्रहण कर गुरु पूजन किया। वहीं कई श्रद्धालुओं ने श्रीरामगिरीजी महाराज को गुरु बनाया। इधर मंदिर परिसर में सुंदरकांड पाठ हुआ। शाम तक श्रद्धालुओं का भण्डारा में प्रसादी पाने वालो की भीड़ उमड़ी।