नीमच। महारानी लक्ष्मी बाई शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नीमच में छात्राओं तथा शिक्षक-शिक्षिकाओं के द्वारा गुरु पूर्णिमा का पर्व गरिमामयी तरीके से मनाया गया। प्रभारी प्राचार्य हेमलता वर्मा ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार सेवानिवृत्त शिक्षिकाओं, छात्राओं तथा गणमान्य नागरिकों को आमंत्रित कर उनकी उपस्थिति में गुरु पूर्णिमा पर्व मनाया गया। आमंत्रित अतिथियों द्वारा गुरु शिष्य परंपरा पर अपने विचार व्यक्त किए गए। छात्राओं द्वारा गुरु के महत्व पर शानदार गीतों की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम का संचालन मधुलिका शर्मा द्वारा किया गया। आभार सरोज आचार्य ने माना।