चित्तौड़गढ़। चित्तौड़गढ़ के मेंढकिया महादेव क्षेत्र में स्थित बद्रीनाथ धाम में रविवार को श्रद्धा व उल्लास के साथ गुरु पूर्णिमा महोत्सव मनाया गया। दिल्ली, मुंबई, मध्य प्रदेश, गुजरात व राजस्थान से पधारे शिष्यवृंद ने गुरुदेव रोहित गोपाल सूत के चरण पखार कर उनका अभिनंदन किया। भक्तों अपने गुरुदेव शॉल, उपरना व श्रीफल भेंटकर उनका आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर उपस्थित जन समूह को संबोधित करते हुए मेवाड़ धर्म प्रमुख एवं चित्तौड़गढ़ धर्मांसद अधिकारी रोहित गोपाल सूत ने कहा कि गुरु का कृपा पात्र शिष्य सदैव उन्नति के सोपान पर आरूढ़ होता है। कार्यक्रम में देशभर से पधारे श्रद्धालुओ ने भजन-कीर्तन एवं सत्संग का लाभ उठाया। सांध्यकालीन वेला में हुए हवन के दौरान भक्तों ने मंत्रोच्चार के बीच यज्ञ आहुतियां दीं। इस अवसर अशोक जिंदल, हरिओम गोयल, रतन सोमानी, आनंद खटोड़, ज्योति झंवर एवम् अशोक खींची आदि उपस्थित थे।