मातृकुंडिया। मेवाड़ पाराशर समाज ने रविवार को महर्षि पाराशर वेद व्यास आश्रम पर गुरु पूर्णिमा के अवसर पर भगवान वेद व्यास जी की पूजा अर्चना आरती की, उसके बाद प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर मेवाड़ पाराशर समाज चित्तौड़गढ़, उदयपुर, राजसमन्द, जिले के सम्माज जन उपस्थित थे। 22 जुलाई सोमवार को सांय भजन संध्या एवं 23 जुलाई मंगलवार को दिन में भामाशाह का सम्मान किया जाएगा तथा मंदिर निर्माण को लेकर चर्चा होगी।