BREAKING NEWS
REPORT : सीएम डॉ. मोहन यादव ने किया तिरंगा यात्रा.. <<     REPORT : अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर नीमच में होगा.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकली तिरंगा.. <<     महिदपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, बेकाबू.. <<     खनियांधाना में एल्डरमेन पार्षदों का शपथ.. <<     विश्व आदिवासी दिवस पर देवास में लोक संस्कृति.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले में दर्दनाक सड़क हादसा, भाई और.. <<     KHABAR : एमपी में एशियाई शेरों को बसाने की तैयारी,.. <<     KHABAR : श्रावण मास का दूसरा सोमवार, महाकाल मन्दिर.. <<     KHABAR : श्रावण-भादो मे महाकाल नगरी बनी शिवमय, उमड़.. <<     नीमच में घी की गुणवत्ता पर बड़ा एक्शन, खाद्य.. <<     NEWS : विश्व आदिवासी दिवस पर मीणा समाज विकास.. <<     KHABAR : देवास में विश्व आदिवासी दिवस पर निकली.. <<     शाजापुर जिले के खोकरा कला में देवनारायण.. <<     KHABAR : विकास की नई राह, 1.44 करोड़ की सड़क से बदली.. <<     करोड़ों रुपये के जमीन घोटाले के आरोप ... गांधी.. <<     डॉ. मनोज पंचोली की पदोन्नति पर भव्य स्वागत,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 22, 2024, 11:54 am
KHABAR : रविवार को बड़ी आस्था और श्रद्धा से मना गुरु पूर्णिमा उत्सव, आण आश्रम व नगर के मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़, पढ़े दशरथ नागदा की खबर 

Share On:-

कुकड़ेश्वर। गुरु पूर्णिमा उत्सव आण आश्रम व नगर एवं अंचल में  बड़ी आस्था और श्रद्धा के साथ धुमधाम से इक्कीस जुलाई रविवार को मनाया गया। श्री सहस्त्र मुखेश्वर महादेव की पावन नगरी एवं नगर के आसपास के गांवों में प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी व्यास गुरु पूर्णिमा को आश्रम,मठ एवं मंदिरों पर बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इसी क्रम में महादेव से लगे अति प्राचीन चमत्कारी और रमणीक स्थल1008 श्री देवनाथ जी महाराज की जीवित समाधि स्थल आण आश्रम पर विराजित संत 108श्री राजनाथ जी महाराज के सानिध्य में प्रातः से देर रात तक गुरु पूर्णिमा उत्सव प्रारंभ होकर महिला कीर्तन,भोजन भंडारा पुरे दिन चलता रहा इसी के साथ ही जन सहयोग से नवनिर्मित सत्संग भवन का लोकार्पण भी किया गया संध्या को धुनी पुजन और समाधि व हिंगलाज माता पुजन के साथ महा आरती हुई वहीं नगर और दुर दराज से आये भक्तों ने गुरु चरण पुजन किया रात्रि को भव्य भजन संध्या रही।इसी प्रकार जुना खाकर देव जी महाराज के स्थान पर गुरु पूर्णिमा उत्सव के पावन प्रसंग पर पंण्डा जी मथुरा लाल बिलोदिया के सानिध्य में गुरु पूर्णिमा उत्सव भोजन प्रसादी एवं भव्य भजन संध्या हुई।नया शेषा अवतार मंदिर,हतुनिया, हनुमंतिया ,कोरा खेड़ी, फुलपुरा हनुमान मंदिर, ढंढेरी चारभुजा पंचमुखी बालाजी मंदिर, जूना पानी औकारेश्वर मंशापूर्ण महादेव मंदिर आदि स्थानों पर गुरु पूर्णिमा का उत्सव बड़ी आस्था और श्रद्धा के साथ मनाया गया। वहीं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा पटवा मांगलिक भवन में शाखा लगा कर ध्वज पुजन कर गुरु पूर्णिमा उत्सव मनाया आण आश्रम पर प्रातः से देर रात तक श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।सनातन संस्कृति अनुरूप गुरु को समर्पित पर्व गुरु पुजन से मनाया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE