BREAKING NEWS
REPORT : सीएम डॉ. मोहन यादव ने किया तिरंगा यात्रा.. <<     REPORT : अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर नीमच में होगा.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकली तिरंगा.. <<     महिदपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, बेकाबू.. <<     खनियांधाना में एल्डरमेन पार्षदों का शपथ.. <<     विश्व आदिवासी दिवस पर देवास में लोक संस्कृति.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले में दर्दनाक सड़क हादसा, भाई और.. <<     KHABAR : एमपी में एशियाई शेरों को बसाने की तैयारी,.. <<     KHABAR : श्रावण मास का दूसरा सोमवार, महाकाल मन्दिर.. <<     KHABAR : श्रावण-भादो मे महाकाल नगरी बनी शिवमय, उमड़.. <<     नीमच में घी की गुणवत्ता पर बड़ा एक्शन, खाद्य.. <<     NEWS : विश्व आदिवासी दिवस पर मीणा समाज विकास.. <<     KHABAR : देवास में विश्व आदिवासी दिवस पर निकली.. <<     शाजापुर जिले के खोकरा कला में देवनारायण.. <<     KHABAR : विकास की नई राह, 1.44 करोड़ की सड़क से बदली.. <<     करोड़ों रुपये के जमीन घोटाले के आरोप ... गांधी.. <<     डॉ. मनोज पंचोली की पदोन्नति पर भव्य स्वागत,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 22, 2024, 12:28 pm
BIG NEWS : नीमच शहर का भगवानपुरा चौराहा और बाइक सवार युवा, जब पीजी कॉलेज से निकले डाक बंगले की ओर तो हो गई ये बड़ी अनहोनी, दुर्घटना के बाद मौके पर लगी भारी भीड़, सूचना मिलते ही दौड़ी नीमच सिटी थाना पुलिस, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। शहर के सिटी थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले भगवानपुरा चौराहे के समीप रविवार देर रात एक सड़क हादसा हो गया। हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें तत्काल राहगीरों ने निजी वाहन की सहायता से जिला अस्पताल पहुंचाया।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार नीमच सिटी के यादव मंडी निवासी विष्णु पिता अशोक यादव उम्र 28 साल और अभिषेक पिता प्रेमचंद यादव उम्र 25 साल दोनों युवक बाइक से पीजी कॉलेज की ओर से डाक बंगले की ओर जा रहे थे। तभी भगवानपुरा चौराहे के समीप उनकी बाइक संभवतः असंतुलित होकर डिवाइडर में जा घुसी। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर राहगीरों की भारी भीड़ जमा हो गई। घटना की जानकारी लगते ही घायलों के परिजन भी मौके पर पहुंचे। जहां राहगीरों की मदद से दोनों घायलों को निजी वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू कर आवागमन शुरू कराया। दोनों घायलों का जिला अस्पताल में उपचार जारी है। 
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE