उमरिया। जिले में जिला प्रशासन ने बारिश के मौसम में फैलने वाली संक्रामक बीमारियों को लेकर कंट्रोल रूम स्थापित किया है। जिसके लिए अधिकारियों के मोबाइल नंबर सार्वजनिक किए गए हैं। इन मोबाइल नंबरों पर आमजन संक्रामक बीमारियों की सूचना दे सकते हैं।
कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों में संक्रामक बीमारी जैसे उल्टी, दस्त, डायरिया, मलेरिया, डेंगू, सर्दी, जुकाम आदि के फैलने पर सूचना देने के लिए जिला और अनुभाग स्तर पर कंट्रोल रूम स्थपित किया है।
जिला स्तरीय कंट्रोल रूम का दूरभाष नंबर 07653-222988 है। कक्ष प्रभारी और भू अभिलेख अधीक्षक लक्ष्मीकांत शर्मा का मोबाइल नंबर 9827861039 है। प्रशासन ने आमजन को संक्रामक बीमारियों के फैलने की सूचना इन नंबरों पर देने का आग्रह किया है।
अनुभाग स्तर पर कंट्रोल रुम गठित
जिला स्तर के साथ अनुभाग स्तर पर भी कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। जनपद पंचायत मानपुर में बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया हैं, जिसका दूरभाष नंबर 07627-266254 हैं। कक्ष प्रभारी जपं सीईओ मानपुर राजेन्द्र त्रिपाठी और समग्र सुरक्षा विकास अधिकारी अमित बैगा है।
कंट्रोल रूम का नोडल अधिकारी प्रमोद कुमार मार्काे (मो.न. 9425854540) को नोडल अधिकारी बनाया गया है। इनके साथ ही अन्य अधिकारी, कर्मचारियों की ड्युटी भी लगाई गई है। रिजर्व के लिए सरोज सिंह ठाकुर (मो.न.9955449608) को नोडल अधिकारी बनाया गया है।