BREAKING NEWS
KHABAR : एनएसयूआई-युवक कांग्रेस का प्रदर्शन,.. <<     BIG NEWS : भादसोड़ा में पुलिस का बड़ा एक्शन, हाईवे पर.. <<     शाजापुर में भारी नाराजगी, डेढ़ करोड़ का मंडी.. <<     BIG NEWS : मालवा में मानसून की रफ्तार थमी, बारिश को.. <<     VIDEO NEWS: हज़रत बाबा शहाबुद्दीन दरगाह में उर्स की.. <<     भौरासा में नशा मुक्ति अभियान का शुभारंभ,.. <<     KHABAR : भव्य उर्स आयोजन की कमान नई टीम के हाथ,.. <<     KHABAR : उज्जैन में कल निकलेगी भगवान जगन्नाथ की.. <<     KHABAR : डेढ़ साल बाद भी अधूरी सीएम की घोषणा,.. <<     KHABAR : सीएम राइज स्कूल में नशा मुक्त भारत.. <<     छतरपुर के कोड़ा गांव में सनसनीखेज.. <<     दतिया उपचुनाव में पीएम मोदी के हमशक्ल की.. <<     KHABAR : सीहोर में गूंजी युवाओं की आवाज,.. <<     KHABAR : नशा मुक्ति अभियान का आगाज, जागरूकता रैली.. <<     KHABAR : एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत हुआ.. <<     BIG NEWS : एमपी के 1,895 सरकारी स्कूलों में एक भी.. <<     KHABAR : सीएमएचओ ने किया स्वास्थ्य संस्थाओं का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 27, 2024, 4:29 pm
KHABAR : विश्व आदिवासी दिवस पर शासकीय अवकाश की मांग, जयेश संगठन ने सीएम के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, पढे़ खबर

Share On:-

आलीराजपुर। संयुक्त राष्ट्र संघ की ओर से घोषित 9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस को जिले में आदिवासी समाज की ओर से बड़े धूमधाम से मनाया जाता हैं। विश्व आदिवासी दिवस पर सरकार की ओर से अवकाश घोषित नहीं किए जाने से आदिवासी समाज में रोष व्याप्त हैं।


जिसको लेकर जय आदिवासी युवा शक्ति (जयस) ने माननीय मुख्यमंत्री के नाम से जिला कलेक्टर को विश्व आदिवासी दिवस पर सार्वजनिक अवकाश घोषित करने के लिए ज्ञापन सौंपा है। साथ ही जिले में स्थानीय अवकाश घोषित करने के लिए कलेक्टर डॉ. अभय अरविंद बेडेकर को भी एक आवेदन सौंपा है।


जयस जिला अध्यक्ष अरविंद कनेश ने कहा कि विश्व आदिवासी दिवस आदिवासियों का सबसे बड़ा दिवस हैं। जिले में आदिवासियों की जनसंख्या सबसे अधिक है और आदिवासी बाहुल्य जिला होने के बाद भी जिला प्रशासन की ओर से भेदभावपूर्ण रवैये के कारण स्थानीय अवकाश घोषित नहीं किया गया है। जिसके कारण आदिवासी समाज में रोष व्याप्त है।


साथ ही स्थानीय जनप्रतिनिधियों की ओर से भी स्थानीय अवकाश घोषित करने की मांग की जा रही हैं। इस अवसर पर अरविंद कनेश, नितेश अलावा, मालसिंह तोमर, भीमसिंह बघेल, मुकेश सोलंकी, सुनील तोमर, विजय कनेश, भुवानसिंह चौहान सहित अन्य उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE