BREAKING NEWS
KHABAR : एनएसयूआई-युवक कांग्रेस का प्रदर्शन,.. <<     BIG NEWS : भादसोड़ा में पुलिस का बड़ा एक्शन, हाईवे पर.. <<     शाजापुर में भारी नाराजगी, डेढ़ करोड़ का मंडी.. <<     BIG NEWS : मालवा में मानसून की रफ्तार थमी, बारिश को.. <<     VIDEO NEWS: हज़रत बाबा शहाबुद्दीन दरगाह में उर्स की.. <<     भौरासा में नशा मुक्ति अभियान का शुभारंभ,.. <<     KHABAR : भव्य उर्स आयोजन की कमान नई टीम के हाथ,.. <<     KHABAR : उज्जैन में कल निकलेगी भगवान जगन्नाथ की.. <<     KHABAR : डेढ़ साल बाद भी अधूरी सीएम की घोषणा,.. <<     KHABAR : सीएम राइज स्कूल में नशा मुक्त भारत.. <<     छतरपुर के कोड़ा गांव में सनसनीखेज.. <<     दतिया उपचुनाव में पीएम मोदी के हमशक्ल की.. <<     KHABAR : सीहोर में गूंजी युवाओं की आवाज,.. <<     KHABAR : नशा मुक्ति अभियान का आगाज, जागरूकता रैली.. <<     KHABAR : एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत हुआ.. <<     BIG NEWS : एमपी के 1,895 सरकारी स्कूलों में एक भी.. <<     KHABAR : सीएमएचओ ने किया स्वास्थ्य संस्थाओं का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 27, 2024, 4:58 pm
KHABAR : राज्य स्तरीय जीवन शैली व गुरू सम्मान समारोह, भोपाल की अलग-अलग कार्यक्षेत्र की पांच शख्सियतों को किया गया सम्मानित, पढे़ खबर

Share On:-

भोपाल। डॉ. गांगुली योग विद्यापीठ संस्था के 86वीं वर्षगांठ पर राज्य स्तरीय जीवन शैली सम्मान और गुरु सम्मान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम शनिवार को भोपाल के कमला पार्क स्थित रविंद्रनाथ पुस्तकालय में हुआ। जहां मंत्री कृष्णा गौर व विधायक भगवान दास सबनानी ने पांच विभूतियों को राज्य स्तरीय जीवन शैली सम्मान से सम्मानित किया। इस दौरान अनेक योग साधकों ने योग गुरु डॉक्टर पवन गुरु और ममता गुरु का सम्मान किया।


राज्य स्तरीय जीवन शैली सम्मान से सम्मानित विभूतियां
जगदीश गुरु स्मृति सम्मान- शशांक दुबे प्रसिद्ध (पत्रकार) , डॉ. के एम गांगुली स्मृति सम्मान-अशोक मनवानी (साहित्यकार), डॉ. सी बी गुरु स्मृति सम्मान- ऋषि श्रृंगारी (साहित्यकार) और मनोरमा गुरू सम्मान- डॉ.अतुल अग्रवाल, रत्नेश गुरु स्पोर्ट्स अवॉर्ड ज्योति रात्रे को दिया गया। जिन्होंने सबसे कम उम्र में एवरेस्ट चढ़कर भोपाल का नाम मध्य प्रदेश और देश में रोशन किया है।


मंत्री कृष्णा गौर ने कहा जीवन में जिसने योग अपनाया फिर कभी कोई कष्ट उसने नहीं पाया। मेरे सभी सम्माननीय जन जो यहां संस्था से जुड़कर योग को अपने जीवन में अपना कर अपने जीवन को स्वस्थ रख रहे हैं, सभी को बहुत-बहुत बधाई। भोपाल शहर में योग का पर्याय समझे जाने वाले योग गुरु डॉ . गांगुली को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए, उन्हें कोटि-कोटि स्मरण करते हैं। हम सभी उनके विचारों को उनके कार्यों को हमेशा भोपाल में और पूरे मध्य प्रदेश में जीवित रखने का काम करेंगे। डॉ. पवन गुरु को भी बहुत-बहुत धन्यवाद जो कि 50 वर्षों से हमारी संस्कृति की एक ऐसी महान विद्या को जन-जन तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं। विशेष अतिथि विधायक भगवान दास सबनानी ने भोपाल को विकास की राह पर आगे बढ़ाने के लिए अपना संकल्प दोहराया और सभी लोगों का अभिवादन भी किया।


इस अवसर पर योग अभ्यार्थियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत उपेंद्र तोमर, ब्रजेश चौहान, जगन मोहिनी मल्होत्रा, सुनील साठे, सनी, सुरेश चंदानी, शशि मुझेरिया, मुरलीधरन, रवि वाधवानी, नानक, वसीम, दुर्गा ठाकुर, राधेश्याम अग्रवाल, विजय बजाज, उत्तम गांगुली, संजय गुप्ता, सपना गुहा द्वारा प्रस्तुत मधुर गीतों ने समा बांध दिया। कार्यक्रम का संचालन अजय श्रीवास्तव (नीलू) ने किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE