BREAKING NEWS
KHABAR : विश्व युवा कौशल दिवस पर करियर मार्गदर्शन.. <<     खरगोन में NSUI और युवक कांग्रेस का.. <<     नेकी की मिली ऐसी सजा, संकट में ग्रामीणों को.. <<     KHABAR : शासकीय हाईस्कूल जूनापानी में निःशुल्क.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले की मनासा थाना पुलिस और भरी.. <<     KHABAR : मनासा में नशे से दूरी है जरूरी अभियान का.. <<     KHABAR : भानपुरा में नशामुक्ति का जनसंकल्प, नशे से.. <<     KHABAR : नवीन एमसीएच भवन में ओटी एवं लेबर रूम शीघ्र.. <<     KHABAR : एनएसयूआई-युवक कांग्रेस का प्रदर्शन,.. <<     BIG NEWS : भादसोड़ा में पुलिस का बड़ा एक्शन, हाईवे पर.. <<     शाजापुर में भारी नाराजगी, डेढ़ करोड़ का मंडी.. <<     BIG NEWS : मालवा में मानसून की रफ्तार थमी, बारिश को.. <<     VIDEO NEWS: हज़रत बाबा शहाबुद्दीन दरगाह में उर्स की.. <<     भौरासा में नशा मुक्ति अभियान का शुभारंभ,.. <<     KHABAR : भव्य उर्स आयोजन की कमान नई टीम के हाथ,.. <<     KHABAR : उज्जैन में कल निकलेगी भगवान जगन्नाथ की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 27, 2024, 6:15 pm
KHABAR : एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत अंकुर उपवन में ग्राम पंचायत स्तर पर पौधारोपण, जिला पंचायत सीईओ ने अंकुर उपवनों का किया निरीक्षण, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जिले में कलेक्टर दिनेश जैन के मार्गदर्शन में एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत अंकुर उपवन में ग्राम पंचायत स्तर पर पौधारोपण किया जा रहा है। अंकुर उपवन में प्रकृति की सेवा और माँ के प्रति सम्मान का भाव है। 

जिला पंचायत सीईओ गुरुप्रसाद ने 27 जुलाई को ‘एक पेड़ मां के नाम‘‘ अभियान के तहत जिले की ग्राम पंचायत बरडिया जागीर, पिपलियारावजी, मालखेडा, जमुनिया, पड़दा, भेरपुरा, रावतपुरा में ग्राम पंचायत द्वारा तैयार किए गए अंकुर उपवनों का निरीक्षण किया। सीईओ गुरुप्रसाद ने निर्देश दिए कि जिले में इस अभियान को जन-अभियान बनाएं। जिसमें पौध-रोपण ज्यादा से ज्यादा हो इसके लिए हम सबको संकल्पित होना चाहिए, इस अभियान में सभी को सहभागिता करनी चाहिए।

जिले में  इस अभियान मे सहभागिता करने वालों की जिला पंचायत सीईओ ने सराहना की तथा कहा कि इस अभियान में अधिक से अधिक युवा पीढ़ी को जोड़ें। उनके मन में पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन के भाव जागृत करें। उन्होंने सभी से अपील की है, कि एक पेड़ मां के नाम के अभियान का संकल्प हर व्यक्ति ले और लक्ष्य तक पहुंचाए। सभी एक पेड़ अपने मां के नाम से जरूर लगाएं। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE