चित्तौड़गढ़। नानीबाई का मायरा महिला मंडल चंदेरिया की ओर से उपनगरीय क्षेत्र चंदेरिया में स्थित सर्वाेदय साधना संघ मंदिर परिसर में दो दिवसीय रुक्मणी मंगल कथा का शुभारंभ शनिवार से हुआ। कथा का वाचन श्री जी ऋतु वशिष्ठ दिल्ली कर रही हैं। सह संयोजक आस्था मित्र मंडल और श्याम रस महोत्सव समिति के संयोजक अशोक भंडारी ने बताया कि शनिवार व रविवार रात आठ बजे से 11 बजे तक दो दिवसीय कथा में भगवान कृष्ण के बाल्यकाल से लेकर उनका रुक्मणी से विवाह का प्रसंग का मंचन व वाचन होगा। रविवार शाम कथा के समापन के पश्चात इंदौर के गायक भरत शर्मा के भजनों की प्रस्तुति होगी। कथा को लेकर चित्तौड़गढ़ और चंदेरिया के भक्तों में उत्साह है। भक्तों से भाग लेने की अपील की गई है।